Breaking News

Manipur में दिखी उत्तराखंडी लोक संस्कृति की मनमोहक छटा


संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की ओर से मणिपुर में आयोजित डिस्कवर नार्थ ईस्ट कल्चर-2018 में कोटद्वार की आशुकला समति की संस्थापक सुमित्रा रावत ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। सुमित्रा ने समारोह में उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित थड़िया चौफला लोक नृत्य और गीतों की प्रस्तुति से मणिपुर के दर्शकों में उत्तराखंड की छाप छोड़ी।20 से 23 जनवरी तक मणिपुर के इंफाल में आयोजित समारोह में लोक संस्कृति के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए संस्कृत मंत्रालय भारत के निर्देेश पर मणिपुर सरकार ने कोटद्वार की सुमित्रा रावत को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उन्होंने उत्तराखंड के परंपरिक लोक गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। उनकी टीम ने इन गीतों पर थड़िया चौंफला नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।समारोह से पहुंची सुमित्रा रावत ने इसे उसके और क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया। कहा कि मणिपुर में उनकी कार्यक्रम को स्थानीय लोगों सहित मणिपुर सरकार के महमानों ने उत्तराखंड का पहनावा और लोक नृत्य को खूब पसंद किया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yKq4av

कोई टिप्पणी नहीं