बच्चों को छोड़ दामाद के साथ Guwahati भागी थी महिला, अब रहना चाहती है साथ

बिहार में राज्य महिला आयोग में बुधवार को एक मां और उसके बच्चों के बीच बहस हुई। महिला ने आयोग में शिकायत की कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है और दूसरी शादी कर चुका है। वहीं उसके पति और बच्चों का कहना था कि महिला वर्ष 2015 में ही अपने बड़े दामाद के साथ गुवाहाटी भाग गई थी। 2017 में लौटकर आई तो अब अपपने पति आैर बच्चों के साथ रहना चाहती है। बता दें कि महिला के सात बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और चार बेटे हैं। साथ ही महिला ने यह स्वीकार किया है कि वह बिना बताए गुवाहाटी चली गई थी। लेकिन अब पति के साथ रहना है। बच्चों को छोड़ दामाद के साथ गुवाहाटी भागी थी महिला, अब रहना चाहती है साथआयोग ने पति को निर्देश दिया गया कि वह अपनी पत्नी को ठीक से रखे। दोनों को अगले महीने फिर बुलाया गया है। वहीं महिला की छोटी बेटी का कहना था कि मां की ऐसी हरकत की वजह से मुझे ससुराल में ताने सुनने पड़ते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MSrFDJ
कोई टिप्पणी नहीं