CM पवन चामलिंग ने एथनिक केंद्र की रखी आधारशिला

सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने रखी एथनिक केंद्र की आधारशिला जी हां राज्य में मौजूद जातीय संस्कृति तथा एतिहासिक पृष्ठभूमि व धरोहर के विषय में सैलानियों तथा आम लोगों को रूबरू करवाएगा पश्चिम सिक्किम बुड़ियाखोप में बनने वाला एथ्निक सांस्कृतिक केंद्र। बुधवार को केंद्र निर्माण की आधार शिला रखी गई जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राज्य के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग उपस्थित थे।केंद्र का निर्माण आगामी 2020 तक होने की आशा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि पूरे विश्व को अब एक क्लिक पर संपूर्ण सिक्किम राज्य की सभी जानकारियां उपलब्ध हो जाएंगी। उन्होंने इस येाजना को मूर्तरूप देने का स्वप्न होने की बात कही।चामलिंग ने कहा कि स्वस्थ व आधुनिक जीवन शैली से जुड़े सभी महत्वपूर्ण ढांचों का निर्माण राज्य में किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि एथ्निक सेंटर के साथ ही निर्माणाधीन अन्य परियोजनाओं का निर्माण भी आगामी 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा। जिनके बाद सिक्किम राज्य विश्व के मानचित्र पर विकसित राज्य के रूप में हमारी पहचान होगी। राज्य आधुनिकिकरण की दौड़ के अंतिम चरण में है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EVVNv9
कोई टिप्पणी नहीं