Breaking News

नैनीताल जाएं तो इन जगहों पर जाना ना भूलें


नैनीताल, खूबसूरत पहाड़ी वादियों में बसा एक शानदार पर्यटन डेस्टिनेशन है। यहां के ऊंचे और खूबसूरत पहाड़, झीलें और चारों तरफ फैली हरियाली आपको नैनीताल का दीवाना बना देगी। इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है। आज हम आपको नैनीताल की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको जरूर जाना चाहिए।इको केवइको केव यहां के सबसे मशहूर जगहों में से एक है। इसमें कई सारी गुफाएं हैं। इस गुफा की सबसे खास बात ये है कि बाहर चाहे जैसा भी मौसम हो लेकिन इस गुफा में हमेशा ठंड ही रहती है। नैनी झीलनैनीताल के दिल में बसी है खूबसूरत नैनी झील। नैनी झील में आसपास के सारे पहाड़ों का रिफ्लेक्शन पड़ता है जिससे इसका पानी बिल्कुल हरा दिखता है और यह दृश्य काफी मनोरम लगता है। इस झील में आप बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकती हैं, इससे आप झील की खूबसूरती को करीब से महसूस कर पाएंगे।नौकुचिया तालजैसा कि आप जानती हैं कि नैनीताल को झीलों का शहर कहा जाता है। यहां आप घूमते-घूमते थक जाएंगी लेकिन झीलों का सिलसिला खत्म नहीं होगा। यहां की नौकुचिया ताल काफी मशहूर है, भीमताल से 11 किमी. की दूरी पर स्थित नौकुचिया ताल की खूबसूरती देखते ही बनती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PXy1Uy

कोई टिप्पणी नहीं