Jio को टक्कर देने के लिए Airtel का धमाकेदार ऑफर, 181 रु. में हर दिन 3 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

एयरटेल ने Jio को चुनौती देने के इरादे से अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार नया रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। ये नया रीचार्ज पैक चुनिंदा टेलिकॉम सर्किल्स के लिए उपलब्ध है। नए एयरटेल रीचार्ज पैक की कीमत मात्र 181 रुपए है। एयरटेल के इस पैक में 3जीबी 2जी/3जी/4जी डेटा हर रोज मिलेगा। रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल के 181 रुपए वाले पैक में हर दिन 3 जीबी डेटा के अलावा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (लोकल, एसटीडी और रोमिंग), 100 एसएमएस हर दिन की सुविधा मिलेगी। इस पैक की वैलिडिटी 14 दिन है। यानी ग्राहकों को इस पैक में कुल 42 जीबी डेटा मिलेगा। इस तरह एक जीबी की प्रभावी कीमत 4.3 रुपए रह जाती है। बात करें अनलिमिटेड कॉल ऑफर की तो इस पैक में कॉल्स के लिए कोई डेली या वीकली लिमिट नहीं है। यह पैक चुनिंदा सर्किल्स के सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है।कीमत की बात करें तो अभी बाजार में यूजर्स के लिए हर दिन 3 जीबी डेटा वाला कोई रीचार्ज पैक मौज़ूद नहीं है। हालांकि, 198 रुपए वाले जियो रीचार्ज पैक से फोन को टक्कर मिलती है। इस पैक में 2 जीबी 4जी डेटा हर दिन, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, 100 एसएमएस हर दिन और जियो ऐप्स का मुफ्त ऐक्सेस मिलता है। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन है। इस पैक में कुल 56 जीबी डेटा मिलता है जो एयरटेल के 181 रुपये वाले पैक से ज्यादा है। वोडाफोन का 199 रुपये वाला पैक 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस पैक में अनलिमिटेड कॉल, 100 एसएमएस हर दिन और 1.4 जीबी डेटा हर दिन मिलता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yb2YJf
कोई टिप्पणी नहीं