Breaking News

शानदार पार्टी करने के लिए जरूरी है ये ऐप्स, आज ही करें डाउनलोड

नई दिल्ली: पार्टी करने के शौकीन है और हर रोज पार्टी करना चाहते है,लेकिन उस पार्टी को कैसे चार चांद लगाया जाए यह सोचकर शायद हर कोई परेशान हो जाता है। तो चलिए आज हम आपकी इस परेशानी को दूर कर देते हैं। क्योंकि कुछ ऐसे ऐप है जो आपके पार्टी को शानदार बना सकते हैं। इसके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं बस अपने फोन में इन ऐप्स को डाउनलोड कर लें तोकि पार्टी किसी बड़े इवेंट से कम न लगें।

  1. इवेंट प्लानर को हायर करना थोड़ा महंगा पड़ जाता है। इस लिए गूगल प्ले स्टोर से इवेंट प्लानर को डाउनलोड करें और पार्टी में आने वाले लोगों की लिस्ट बना लें। इस ऐप की खासियत यह है कि इस लिस्ट को वो लोग भी देख सकते हैं जिनका नाम लिस्ट में शामिल है। इस ऐप के जरिए आप पार्टी का बजट भी तय कर सकते हैं।
  2. Zappfresh ऐप के जरिए आप अपने पसंदीदा खाने को बनाने के लिए प्रोडक्ट्स को ऑडर कर सकते हैं। इस ऐप की खासियत है कि यह बिना केमिकल वाले प्रोडक्ट्स मिलते है। इस ऐप के जरिए अपने पार्टी के अलावा घर का भी समान भी ऑडर कर सकते हैं। यहां आपको वेज के अलावा चिकन, मटन और सी-फूड भी मिलता है।
  3. खाना और पार्टी की तैयारी के बाद म्यूजिक की भी खास जरूरत पड़ती है। ऐसे में SoundSeeder ऐप आपके काफी काम आने वाला है। क्योंकि इस ऐप के जरिए पार्टी में म्यूजिक सिस्टम की कमी को पूरा किया जा सकता है।
  4. अगर सभी लोग पैसे मिलाकर पार्टी करना चाहते हैं तो इसके लिए Splitwise ऐप का सहारा ले सकते हैं। इसमें आप लिस्ट बना सकते हैं कि किसको कितने पैसे देने हैं और उसे एक-दूसरे से शेयर कर सकते हैं।
  5. पार्टी में अगर समय से न पहुंचा जाए तो सारा मजा खराब हो जाता है। इसके लिए जरूरी है कि टाइम से पार्टी के लिए निकला जाए, लेकिन गाड़ी न होने की वजह से अक्सर पार्टी वाली जगह पहुंचने में लेट हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि उबर या ओला में से किसी एक ऐप को अपने फोन में डाउनलोड कर लें ताकि पार्टी में समय से पहुंच जाएगा।


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Rs3tHI

कोई टिप्पणी नहीं