INDvsWI: विंडीज से पहले वनडे में सचिन को पछाड़ सकते है विराट कोहली

भारत और विंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच आज (रविवार) गुवाहाटी में खेला जाना है। विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया का फोकस टेस्ट सीरीज की तरह ही इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करना है। इसके अलावा विराट भी स्पेशल क्लब में शामिल हो सकते हैं और दिग्गज सचिन तेंडुलकर को पछाड़ सकते हैं। टेस्ट सीरीज के दोनों मैच 3-3 दिन में जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम आज के वन डे मैच में भी जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। विराट की कप्तानी में भारतीय टीम की बैटिंग और बोलिंग मजबूत दिख रही है जबकि कैरेबियाई टीम क्रिस गेल, इविन लुइस, ड्वेन ब्रावो, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल जैसे दिग्गजों के बगैर कमजोर दिख रही है। मिडल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए टेस्ट सीरीज में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को वनडे डेब्यू करने का मौका दिया जा सकता है। सचिन को पीछे छोड़ेंगे विराट!इस सीरीज में विराट कोहली 187 रन बनाते ही सचिन को पीछे छोड़ देंगे और विंडीज टीम के खिलाफ भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में विंडीज के खिलाफ कुल 39 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 52.53 की औसत से 1573 रन बनाए थे। सचिन ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट में चार शतक और 11 अर्धशतक भी लगाए थे। फिलहाल इस मामले में सचिन से ठीक पीछे भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं। विराट ने वेइंडीज टीम के खिलाफ 27 वनडे मैचों में 60.30 की औसत से 1387 रन बनाए हैं। विराट ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में चार शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। विराट शतक के मामले में भी सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं।इस लिस्ट में शामिल है ये भी नाम विंडीज के खिलाफ वनडे में रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ हैं। द्रविड़ ने इस टीम के खिलाफ 42.12 की औसत से 40 मैचों में 1348 रन बनाए हैं। द्रविड़ ने इन मैचों में तीन शतक और आठ अर्धशतक लगाए थे। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली इंडीज के खिलाफ वनडे में 1142 रन बनाकर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। गांगुली ने 27 मैचों में 47.58 की औसत से ये रन बनाए थे। गांगुली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में एक भी शतक नहीं लगा पाए थे। उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 11 अर्धशतक लगाए थे। यही नहीं सीरीज में 186 रन बनाने पर विराट, भारत की ओर से वेस्ट इंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बैट्समैन भी बन जाएंगे। अभी यह रेकॉर्ड सचिन तेंडुलकर (1573) के नाम है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EA0wSN
कोई टिप्पणी नहीं