विंडीज से पहले मैच के लिए तैयार टीम इंडिया, आठ साल बाद गुवाहाटी में होगा वनडे मुकाबला

भारत आैर विंडीज के खिलाफ वन डे सीरीज का पहला मुकाबला आज गुवाहाटी में खेला जाएगा। विंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मैदान में उतरेगी। बता दें कि आठ साल बाद गुवाहाटी में यह वनडे मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले 2010 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। उस समय भारत ने 40 रनों से मैच जीता था। बरसापरा स्टेडियम में यह पहला वनडे मुकाबला होगा। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच एक टी-20 हो चुका है। गुवाहाटी में इससे पहले सभी मैच नेहरू स्टेडियम में खेले जाते थे। यहां भारत ने 2010 में न्यूजीलैंड को 40 रन से हराया था। उसके बाद से गुवाहाटी के किसी स्टेडियम में वनडे मैच नहीं हुआ।हो चुका है टीम को एेलानवनडे मैच के लिए बीसीसीआर्इ ने शनिवार को 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर चुकी हैं। इसमें ऋषभ पंत को भी शामिल किया गया है। पंत के सहारे भारत मध्यक्रम की समस्या को सुलझाना चाह रहा है। 2019 वर्ल्ड कप में अब आठ महीने बचे हैं, लेकिन भारत चौथे और पांचवें नंबर के लिए बल्लेबाज को ढूंढ रहा है। इस मैच में चौथे नंबर पर अंबाती रायुडू और पांचवें पर पंत खेल सकते हैं।सीरीज से पहले वेस्टइंडीज को लगा झटकादूसरी ओर, वेस्टइंडीज को सीरीज शुरू होने से पहले उस समय झटका लगा जब ओपनर एविन लुइस निजी कारणों से दौरे से हट गए हैं। विंडीज ने लुइस की जगह कीरन पावेल और टी-20 टीम में निकोलस पूरन को शामिल किया गया है।भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुरुआती 10 साल (1979 से 1989) में 33 वनडे खेले गए थे, जिसमें टीम इंडिया छह ही जीत पाई थी। वेस्टइंडीज ने 27 मुकाबले अपने नाम किए थे। भारत का सक्सेस रेट 18.18 फीसद ही था।पिछले दस सालों में सुधरा है भारत का रिकाॅर्ड हालांकि, भारत ने बाद में इस रिकॉर्ड को सुधारा। पिछले दस साल (2008 से अब तक) में दोनों टीमों के बीच 31 मुकाबले हुए। इसमें भारत 21 और वेस्टइंडीज आठ ही जीता पाया था। दो मुकाबलों का नतीजा नहीं निकला था। इस दौरान भारत का सक्सेस रेट 72.41 फीसद रहा। भारत का यह 949वां वनडे होगा। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अब तक 121 वनडे में 56 जीते हैं, 61 हारे हैं, एक टाई रहा है और तीन में कोई परिणाम नहीं निकला है। दोनों टीमों के बीच पिछला वनडे 2017 में सबीना पार्क में खेला गया था। तब भारत आठ विकेट से जीता था।भारत की 12 सदस्यीय टीमविराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायुडू, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद।वेस्टइंडीज संभावित टीमजेसन होल्डर (कप्तान), सुनील अंब्रीस, देवेंद्र विशू, शिमरॉन हेटमायर, शाई होप, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमन पॉवेल, केमर रोच, मार्लोन सैमुअल्स, फैबियन एलेन, चंद्रपॉल हेमराज, ओशाने थॉमस, ओवेड मैकॉय, काइरन पॉवेल।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PLrOqq
कोई टिप्पणी नहीं