Breaking News

गुवाहाटी वनडे सीरीज से पहले विंडीज को लगा बड़ा झटका, सलामी बल्लेबाज हुआ दौरे से बाहर


भारत अौर विंडीज बीच गुवाहाटी में होने वाले वन डे सीरीज में कैरेबियाई टीम बड़ी परेशानी में फंस गई है। एक के बाद एक बड़े खिलाड़ी सीमित ओवरों की सीरीज से अपना नाम वापस लेते जा रहे हैं। अब टीम के सलामी बल्लेबाज इविन लुईस भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज नहीं खेलेंगे। उन्होंने इसके लिए व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। बता दें कि इससे पहले विंडीज को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-2 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। लुईस ने हाल ही में वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड द्वारा पेश किये गये केंद्रीय अनुबंध को लेने से इनकार कर दिया था। ऐसा करके उन्होंने दुनिया में चल रही विभिन्न लीगों के लिये अपनी उपलब्धता जता दी। वह क्रिस गेल और अन्य स्टार खिलाड़ियों के नक्शेकदमों पर चल रहे हैं। गेल ने पहले ही भारत में पांच वनडे और तीन टी-20 के लिये अपनी अनुपलब्धता के बारे में बता दिया था, वह इस समय शारजाह में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग(एपीएल) में खेल रहे हैं।कीरन पॉवेल वनडे में लुईस की जगह लेंगेलुईस भारत में टीम के लिये फायदेमंद साबित हो सकते थे, वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिये खेल चुके हैं। उनके 35 मैचों में दो वनडे शतक और टी20 में महज 17 मैचों में भी इतने ही शतक हैं।बोर्ड ने लुईस के बदले भारत दौरे के लिए खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी। कीरन पॉवेल वनडे में लुईस की जगह खेलेंगे। टी-20 में लुईस के स्थान पर निकोलस पूरन खेलेंगेवहीं टी-20 में निकोलस पूरन उनकी जगह लेंगे। अनकैप्ड तेज गेंदबाज ओबेद मैकॉय को भी दोनों टीमों में शामिल किया गया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा जारी बयान के अनुसार, पावेल और पूरन को क्रमश: वनडे और टी-20 टीम में इविन लुईस की जगह शामिल करने के लिये कहा गया है। वहीं मैकॉय अलजारी जोसेफ की जगह लेंगे।भारत के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला 21 अक्टूबर से गुवाहाटी में शुरू हो रही है। सीमित ओवर की सीरीज 11 नंबर की तीसरे टी-20 के साथ खत्म होगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OzL0LB

कोई टिप्पणी नहीं