Breaking News

INDvsWI: यह बल्लेबाज खत्म कर देगा टीम इंडिया में नंबर-4 की समस्या


वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी वनडे के पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि अगर अंबाती रायडू नंबर-4 पोजीशन पर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहते हैं तो अगले साल खेले जाने वाले वर्ल्ड कप के पहले टीम इंडिया की नंबर-4 की समस्या खत्म हो सकती है। कोहली ने कहा कि चुनौती सिर्फ किसी को नंबर-4 के लिए ढूंढने की है। साथ ही जब भी हाल फिलहाल में उस पोजीशन पर रायुडू उतरे हैं तो बैटिंग ऑर्डर थोड़ा-बहुत स्थिर दिखाई दिया है।नंबर-4 पोजीशन के लिए लंबे समय से खेजा जा रहा है प्लेयरकोहली ने कहा, एक ही पोजीशन है जिसके बारे में हम लंबे समय से सोच रहे हैं और वह है नंबर-4 पोजीशन। हमने इस पोजीशन पर कई सारे खिलाड़ियों को मौका दिया है। लेकिन दुर्भाग्य से उस तरह का प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे जैसा हम चाहते थे। जैसा कि रायुडू टीम में हैं और उन्होंने एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में उन्हें इस पोजीशन पर ज्यादा से ज्यादा मौके देने होंगे ताकि वर्ल्ड कप के पहले इस समस्या को हम हल कर सकें। आईपीएल 2018 में शानदार प्रदर्शन के बाद रायुडू को नेशनल टीम में इंग्लैंड दौरे के लिए मौका मिला था लेकिन टेस्ट में फेल होने के बाद उन्हें टीम से बाहर निकाल दिया गया था। उन्होंने पिछले महीने एशिया कप में शानदार वापसी की और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।मिडिल ऑर्डर खेलने के लिए बने हैं रायडूकोहली ने कहा, टीम को लगता है और मैंने भी उन्हें देखा है। उस हिसाब से लगता है कि वह मिडिल ऑर्डर में खेलने के लिए बने हैं। हमें लगता है कि अब हमारा मिडिल ऑर्डर काफी स्थिर है। उस पोजीशन पर खेलने के लिए वह सही खिलाड़ी हैं। वह अनुभवी खिलाड़ी हैं और अपने राज्य और आईपीएल टीम की ओर से कई मैच जितवा चुके हैं। उनका भारत की ओर से भी अच्छा रिकॉर्ड है। मेरे हिसाब से बैटिंग ऑर्डर की समस्या हल हो गई है। भारत को वर्ल्ड कप के पहले 18 वनडे खेलने हैं। जिसमें 5 वनडे मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ शामिल हैं। कोहली ने कहा, अब इन 18 मैचों से तय होगा कि हम किन खिलाड़ियों के साथ वर्ल्ड कप में उतरेंगे।एशिया कप में नंबर-4 के लिए रायडू ने बनार्इ जगहकोहली की गैरमौजूदगी में नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए रायडू ने एशिया कप में 6 पारियों में 43.75 की औसत से 175 रन बनाए। इस तरह से उन्होंने नंबर-4 के लिए अपनी पोजीशन पहले ही तय कर ली थी। एमएस धोमी की बैटिंग को लेकर हाल फिलहाल में खासी आलोचना देखने को मिली। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह नंबर 5,6,7 पोजीशन में किन खिलाड़ियों को भेजेंगे इसके बारे में कुछ तय किया है तो कोहली ने कहा, लोग अक्सर बेवजह बखेड़ा खड़ा करना चाहते हैं। आप चीजों को वैसे देखते हैं जैसे देखना चाहते हैं। हर पोजीशन पर खेलना जरूरीकोहली ने कहा कि पिछले कुछ समय से टॉप 3 ने ज्यादा रन बनाए हैं इसलिए निचले क्रम के बल्लेबाजों को बैटिंग करने का ज्यादा मौका नहीं मिला। कोहली ने कहा, बैटिंग ऑर्डर हमेशा तैयार रहता है खासतौर पर नंबर 4 के बाद। नंबर 4 के बाद सभी बल्लेबाज परिस्थिति के आधार पर किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहते हैं। आप टीम के लिए बेस्ट चीज चाहते हैं। हर पोजीशन पर खेलना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर ओपनर्स 40 ओवर खेलते हैं तो उनके जाने के बजाय हार्ड हिटर को भेजना ज्यादा ठीक रहेगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S3ynX3

कोई टिप्पणी नहीं