Breaking News

Airtel ने 195 रुपये का नया प्रीपेड प्लान किया लॉन्च

नई दिल्ली: भारती airtel ने अपना नया प्लान पेश किया है। कंपनी का ये प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए है, जिसकी कीमत 195 रुपये है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डाटा की सुविधा मिलेगी। लेकिन एसएमएस का लाभ यूजर्स को नहीं मिलेगा। आइए कंपनी के इस नए प्लान को विस्तार से जानते हैं।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 3 और Pixel 3 XL को Airtel स्टोर से करें प्री-ऑर्डर, 3 नवंबर से शुरू होगी डिलीवरी

यह भी पढ़ें: Nokia X6 और Oneplus 6 में कौन है दमदार, Smartphone लेने से पहले पढ़ें ये रिव्यू

Airtel 195 रुपये प्लान

कंपनी के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा 35 जीबी डेटा की सुविधा मिल रही है। इसका मतलब ये हुआ कि रोजाना यूजर्स को 1.25 जीबी डेटा दिया जाएगा। वहीं एयरटेल का 195 रुपये वाला प्लान सिर्फ कुछ सर्कल में ही उपलब्ध है जिसमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और दूसरे राज्य शामिल हैं। बता दें एयरटेल का प्लान माय एयरटेल एप पर मौजूद नहीं है हालांकि इसे एयरटेल की वेबसाइट से जरूर लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Whatsapp पर होने जा रहा है ये बड़ा बदलाव, अब मैसेज डिलीट करना होगा पहले से मुश्किल

Airtel 398 रुपये प्लान

इससे पहले एयरटेल ने 398 रुपये वाला प्लान पेश किया था। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलेगा। इसके अलावा रोजाना 1.5 जीबी 3 जी व 4 जी डाटा की सुविधा मिलेगी। यानी यूजर्स को कुल 105 जीबी डाटा का फायदा मिलेगा। साथ ही यूजर्स को 90 लोकल और नेशनल एसएमएस भी दिया जा रहा है। कंपनी के इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है।

यह भी पढ़ें: Amazon Wave 2: कंपनी फिर से ला रही धमाकेदार सेल, उठा सकेंगे 90% डिस्काउंट का फायदा

यह भी पढ़ें: अमेजन फेस्टिव सेल: इन LED टीवी पर मिल रहा 50,000 का बंपर डिस्काउंट, आज ही उठाएं फायदा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OB4EXf

कोई टिप्पणी नहीं