Breaking News

creta को टक्कर देगी skoda की ये कार, जानें कब होगी लॉन्च

नई दिल्ली: मशहूर कार कंपनी Skoda मार्च 2019 में अपनी Vision X डिजाईन पर आधारित compact SUV का अनावरण करेगी। खबरों की मानें तो 2020 में ये कार भारत में भी लॉन्च हो जाएगी। यह compact SUV लोकप्रिय MQB A0 प्लेटफार्म पर आधारित होगी और Hyundai Creta और Renault Duster को चुनौती देगी।

Skoda फ़िलहाल इस कार की कीमतें कम करने के लिए कई फ्रंट्स पर एक साथ काम कर रही है। इस खबर से फिलहाल creta निर्माताओं की नींद उड़ सकती है। आपको बता दें कि Volkswagen खुद भी इस SUV का एक संस्करण अपने ब्रांड के अंतर्गत लॉन्च करेगी। Skoda और Volkswagen की यह नयी compact SUVs मूल रूप से भारत में ही बनायीं जाएँगी।

Bajaj Chetak से लेकर Activa तक इन स्कूटरों ने बदली भारतीय टू-व्हीलर मार्केट की शक्ल

आधिकारिक रूप से तो इस कार के बारे में अभी तक कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है।लेकिन खबरों के बाजार में चर्चा है कि इस कार में 1 लीटर-3 सिलिंडर TSI टर्बोचार्ज पेट्रोल मौजूद होगा। इन कारों में यह इंजन 120 बीएचपी पॉवर और 200 एनएम टॉर्क पैदा करेगा। इस इंजन को 6-स्पीड मैन्युअल और 7-स्पीड ट्विन क्लच DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा जायेगा।

सेफ्टी की बात करें तो इस कार के हर वेरिएंट में दो एयरबैग्स, ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर, और बच्चों के लिए एक ख़ास सुरक्षा सीट मौजूद होगी। दोनों ही कार्स में Mirrorlink कंपनी का टच-स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा जो Android Auto और Apple CarPlay से युक्त होगा।

कार के इन फीचर्स पर पैसा खर्चना है बेकार, इनके बिना भी चल सकता है काम

इस कीमत पर लॉन्च होगी ये कार - उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों ही SUVs की शुरूआती कीमत 10 लाख रूपए से कम होगी । आपको बता दें कि इस कार को मुख्य रूप से क्रेटा के कंप्टीशन में उतारा जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J8Axkb

कोई टिप्पणी नहीं