Breaking News

इस मैच में फिर से दिखेगा धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट, नए लुक में मचाएंगे धमाल


वेस्टइंडीज आैर भारत के बीच वन डे सीरीज का आगाज 21 से गुवाहाटी में होगा। जहां विराट कोहली की टीम इंडिया पला वन डे खेलने के लिए उतरेगी। टेस्ट सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया का फोकस वन डे सीरीज जीतने पर होगा।जिसके लिए टीम इंडिया पूरी तरह तैयार है। इस सीरीज में एम एस धोनी फिस धमाल मचाते दिखेंगे। एशिया कप के बाद एमएस धोनी अराम पर थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में वो खेलते नजर आएंगे। सीरीज में उनके फैन्स को धोनी का नया लुक देखने को मिलेगा। वो फ्रेंड बियर्ड में नजर आ रहे हैं। एमएस धोनी पहले ही गुवाहाटी पहुंच चुके थे। मैच से पहले उन्होंने ग्राउंड पर जमकर प्रैक्टिस की। उन्होंने जमकर बल्लेबाजी की और हेलीकॉप्टर शॉट खेलने की प्रैक्टिस की। धोनी के बाद अब सभी खिलाड़ी गुवाहाटी पहुंच चुके हैं और जीत की तैयारी में लगे हुए हैं। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया शानदार परफॉर्म कर रही है। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया टूर पर रहेगी। जिसके बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड टूर पर रहेगी। टीम इंडिया के लिए टेस्ट सीरीज काफी शानदार रही है। पहला टेस्ट पारी से जीतने के बाद दूसरा टेस्ट भी टीम इंडिया ने तीन दिन में जीत लिया था। पृथ्वी शॉ और विराट कोहली ने शानदार परफॉर्म किया था। अब टीम इंडिया वेस्टइंडीज को वनडे और टी-20 में भी हराना चाहती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OAyf3n

कोई टिप्पणी नहीं