Breaking News

Ind vs WI: पहले वनडे के लिए टीम इंडिया का एेलान, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह


असम की राजधानी गुवाहटी में 21 अक्टूबर को भारत आैर वेस्टइंडीज के बीच पहला वन डे मैच खेला जाएगा। जिसके लिए बीसीसीआर्इ ने 12 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। बीसीसीआर्इ ने मैच के एक दिन पहले ही 12 खिलाड़ियों के नामों का एेलान किया । बोर्ड ने ये जानकारी एक ट्वीट कर दी।कैरेबियाई टीम के खिलाफ होने वाले पहले मैच के लिए जिन खिलाड़ियों को मौका मिला है। उनके नाम हैं विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायडू, रिषभ पंत, महेंद्र सिंह धौनी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और खलील अहमद। बीसीसीआर्इ ने 12 खिलाड़ियों के नाम का एेलान किया है, लेकिन इनमें से 11 खिलाड़ी ही पहले एक दिवसीय मैच में खेलेंगे। साफ है कि 12 खिलाड़ियों में से एक को बाहर बैठना होगा और वो कौन सा एक प्लेयर होगा इसका फैसला मैच से पहले ही लिया जाएगा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J6Yb0v

कोई टिप्पणी नहीं