गुवाहाटी वनडे में विंडीज को मिला दूसरा लारा! जिसने भारतीय गेंदबाजों के छुड़ा दिए थे छक्के

दूसरे वनडे से पहले हेटमायर ने कहा कि खराब फार्म से उबरने के लिये उन्होंने ब्रायन लारा की मदद ली और उनके जैसे युवाओं को लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित करने वाले इस महान बल्लेबाज के वह शुक्रगुजार हैं। 21 साल के हेटमायर ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में 78 गेंदों पर छह चौकों और इतने की छक्कों की मदद से 106 रन बनाये। हालांकि वह टेस्ट सीरीज में चार पारियों में 50 रन ही बना सके थे ।हेटमायर ने दूसरे वनडे से पहले कहा ,‘मैं ब्रायन लारा को आदर्श मानता रहा हूं। उनके अधिकांश शॉट्स स्वाभाविक रूप से सीख गया हूं। मैं स्वाभाविक खेल दिखाता हूं और गेंद के हिसाब से शॉट खेलता हूं।’ उन्होंने कहा ,‘मैंने अतीत में कुछ महान खिलाड़ियों से बात की है जिनमें लांस गिब्स, सर विवियन रिचर्ड्स और ब्रायन लारा शामिल हैं। यह जानकर अच्छा लगता है कि वे आपके साथ हैं।’उन्होंने कहा ,‘उन्होंने मुझसे अपना स्वाभाविक खेल दिखाने को कहा। उन्होंने कहा कि गेंद को देखकर शॉट खेलो। उन्होंने हरसंभव मदद की कोशिश की जिससे लगा कि बल्लेबाजी आसान है।’ पिछले वनडे में अपनी पारी के बारे में हेटमार ने कहा ,‘टेस्ट सीरीज में मेरा प्रदर्शन खराब रहा था लेकिन मैं उसे जल्दी भुलाना चाहता था।सीनियर खिलाड़ियों ने इसमें मदद की।’ वैसे 21 साल का ये खिलाड़ी दूसरे मैच में भी टीम इंडिया के लिए खतरा साबित हो सकता है। जबकि हेटमायर ने अब तक खेले 13 वनडे मैचों में 585 रन (औसत-45) तीन शतकों की मदद से बनाए हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RcHtQe
कोई टिप्पणी नहीं