पाकिस्तान का ये वीडियो देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान टूरिज्म के लिहाज से एक बेहतरीन देश है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पाकिस्तान में घूमने के लिए आप कहां-कहां जा सकते हैं।नीलम घाटी- कश्मीर के उत्तरी क्षेत्र में स्थित नीलम घाटी में आप आकाश छूते पहाड़, घाटियां, बहती नदियां और खूबसूरत झीलें देख सकते हैं। इसे पाकिस्तान का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।शंगरीला स्कॉर्दू घाटी - ये घाटी खूबसूरती का खजाना है। गिलगिट बाल्टिस्तान में स्थित इस घाटी की प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ए वादियां और वाइल्ड लाइफ हर किसी का मन मोह लेंगी।देओसई प्लेस - समुद्री तट से तकरीबन 4000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस घाटी की खूबसूरती देखकर भी हर कोई हैरान हो जाता है। यह घाटी साल के 8 महीने बर्फ से ढंकी रहती है। यहां शेओसर झील और पहाड़ों की वादियां किसी जन्नत से कम नहीं है।अयून और बाम्बरेल्ट घाटी: चित्राल जिले से कुछ ही दूरी पर स्थित इस घाटी को देखने के बाद तो आपका मन वापिस आने को ही नहीं करेगा। स्वात घाटी - पहाड़ और खुशनुमा मौसम का मजा लेना चाहते हैं तो आप पाकिस्तान की इस घाटी में जा सकती हैं। पर्यटन के लिहाज से यह घाटी बिल्कुल परफेक्ट है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CDDyb8
कोई टिप्पणी नहीं