Breaking News

ये एक्ट्रेस और BJP विधायक भी नहीं है भारतीय नागरिक?


असम में 31 दिसंबर को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर(एनआरसी)का पहला ड्राफ्ट जारी किया गया है। इसमें 1 करोड़ 90 लाख लोगों को वैध नागरिक के रूप में मान्यता दी गई है,शेष 1.39 करोड़ का नाम नागरिक रजिस्टर में नहीं है। कुल 3.29 करोड़ लोगों ने आवेदन किए थे। ड्राफ्ट जारी होने के बाद प्रदेश में तनाव का माहौल है क्योंकि इसमें करोड़ों लोगों के नाम नहीं है। असम की मशहूर एक्ट्रेस और भाजपा विधायक अंगूरलता डेका का नाम भी नागरिक रजिस्टर में नहीं है। अंगूरलता डेका भाजपा की सबसे कम उम्र की विधायक हैं। वह अपनी खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में रहती है। राजनीति में आने से पहले वह जानी मानी मॉडल और एक्ट्रेस थी। पिछले साल अंगूरलता डेका उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने विधानसभा बिल्डिंग में फीडिंग रूम(ऐसी जगह जहां मां अपने बच्चे को दूध पिला सके) की मांग की थी। अंगूरलता डेका असम में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा हैं। 2016 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा और बतद्रोवा विधानसभा सीट से विधायक बनीं। अंगूरलता ने कांग्रेस के गौतम बोरा को 46, 343 वोटों से हराया था। अंगूरलता कई बंगाली और असमिया फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा उन्होंने कुछ फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है। अंगूरलता ने असम के मोबाइल थियेटर में बेनजीर भुट्टो का भी राल किया था। इसके बाद उन्होंने कई शॉर्ट फिल्में भी की। अंगूरलता डेका ने असमिया फिल्मों के अभिनेता व थियेटर आर्टिस्ट आकाशदीप से शादी की थी। आकाशदीप ने ही अंगूरलता को राजनीति में आने के लिए प्रोत्साहित किया था। असम में विधानसभा चुनाव के बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी। ये तस्वीरें काफी हॉट थी। बताया गया कि ये तस्वीरें अंगूरलता डेका की है। इन्हें फेसबुक,ट्विटर और व्हाट्सऐप पर शेयर किया गया। इन तस्वीरों पर काफी गंदे कमेंट आए थे। जब तस्वीरों की सच्चाई सामने आई तो पता चला कि वे गुजरात के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री जयनारायण व्यास की बेटी सपना व्यास की थी। सपना व्यास एक फिटनेस ट्रेनर हैं। सपना ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर तस्वीरों को शेयर किया था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q4mXkv

कोई टिप्पणी नहीं