Breaking News

ये हैं 5 लाख रुपये से कम में आने वाली शानदार कारें

डैटसन गो प्लस ( Datsun Go Plus )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 67 बीएचपी की पावर और 104 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस ये कार काफी ज्यादा दमदार है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 145 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 20.62 किमी का दमदार माइलेज दे सकती है। 7 सीट वाली ये कार काफी ज्यादा दमदार होने के साथ-साथ किफायती भी है। ये कार सिर्फ 14.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। कीमत की बात की जाए तो इस डैटसन गो प्लस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.95 से 5.25 लाख रुपये तक है।

टाटा टियागो ( Tata Tiago )
इंजन और पावर की बात की जाए तो टाटा टियागो में 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 84 पीएस की पावर और 114 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो टाटा टियागो में ड्यूल एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात की जाए तो इस टाटा टियागो कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.4 लाख रुपये है।

मारुति सुजुकी सेलेरियो ( maruti suzuki celerio )
इंजन और पावर की बात की जाए तो मारुति सुजुकी सेलेरियो में 998 सीसी का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 67.04 बीएचपी की पावर और 90 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो मारुति सुजुकी सेलेरियो में ड्यूल एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात की जाए तो इस मारुति सुजुकी सेलेरियो कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 4.21 लाख रुपये है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J43AVX

कोई टिप्पणी नहीं