पिता पर याैन शोषण का आरोप लगने के बाद सामने आर्इ नंदिता दास की प्रतिक्रिया, कही एेसी बात

#MeToo आंदोलन के जोर पकड़ने के बाद फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं मीडिया जगत और राजनीति तक के लोग इसके लपेटे में आते नजर आ रहे हैं। कुछ ने खुद पर लगे अरोपों को लेकर माफी मांगी तो कुछ ने खुद को साफ बताते हुए किनारा कर लिया है। इस कड़ी में यौन उत्पीड़न का दंश झेल चुकी महिलाओं के समर्थन में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस आ चुकी हैं। इन एक्ट्रेसेस में एक नाम नंदिता दास का भी शामिल है। जिन्होंने कुछ दिन पहले फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वे #MeToo का समर्थन करती है। नंदिता ने पिता पर शोषण के आरोप के बाद भी कहा कि वह मीटू का समर्थन करती हैं और उन्होंने भरोसा दिलाया कि सच्चाई की जीत होगी।नंदिता ने फेसबुक पर किया ये पोस्टनंदिता दास ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखा, मैं #MeToo मूवमेंट की एक मजबूत समर्थक हूं। इस बात को जानते हुए भी कि मेरे पिता पर इस तरह के आरोप लगे हैं। मैं अब भी इस मुहिम का समर्थन करती हूं। मेरे पिता ने खुद पर लगे इन आरोपों से इनकार किया है। मैंने हमेशा से ही कोशिश की है कि महिलाओं और पुरुषों को बिना किसी डर के बोलने की आजादी हो। साथ ही हमें ये भी ध्यान रखना चाहिए कि किसी के भी द्वारा लगाए आरोप इस मूवमेंट की महत्ता को कम न करें। मैं इस पर फिलहाल यही कहना चाहती हूं कि सच की जीत होगी।यह है मामलासंरक्षणवादी कार्यकर्ता निशा बोरा ने मंगलवार को जतिन दास पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। बोरा ने कहा कि जतिन ने अपने खिड़की गांव स्थित स्टूडियो में 2004 में उनका यौन उत्पीड़न किया था।दास ने किया आरोपों का खंडन हालांकि जतिन दास ने इन आरोपों का खंडन किया और इसे हास्यास्पद व अशिष्ट बताया। दास ने कहा, यह भयावह है। इससे ज्यादा मैं क्या कह सकता हूं। यह बहुत ही घटिया है। उन्होंने बोरा को पहचानने से भी इनकार कर दिया। जतिन दास (76) ने कहा, अगर आप सैंकड़ों लोगों से मिलते हैं और जब कोई इस तरह के आरोप लगाता है तो यह बहुत घटिया है। उन चेहरों को याद रखना बहुत मुश्किल है, लेकिन कोई इस हद तक नहीं गिर सकता।
एलरहिनो पेपर की सह संस्थापक है बाेराआपको बता दें कि बोरा एलरहिनो पेपर की सह संस्थापक हैं। यह संगठन असम में स्थित है, जो गैंडो व हाथी के गोबर से हाथ के कागज बनाता है। बोरा ने कहा कि वह दास से 2004 में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में मिली थीं। उस समय बोरा की उम्र 28 साल थी।#MeToo One of India's most feted artists alive. Padma Bhushan recipient. My molestor. Long post alert. @IndiaMeToo and so MANY other women, starting with @Rxyxsx Thank you for so much. pic.twitter.com/a6VFC6iHys
— Nisha Bora (@NishaBora) 16 October 2018
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PGHtrd
कोई टिप्पणी नहीं