सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ये VIDEO, हैरान करने वाला है सच

शिक्षक दिवस के दिन असम का एक गांव गुस्से की गिरफ्त में था। गांव की एक स्कूल के टीचर ने एक छात्र को शर्मिंदा करने के लिए उसके बाल काट दिए। यही नहीं घटना का वीडियो भी बना लिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया गया जो वायरल हो गया। घटना के बाद पीडि़त छात्र ने खुद को घर में कैद कर लिया है। वह स्कूल भी नहीं जा रहा है। पीडि़त छात्र 10 वीं क्लास में पढ़ता है। उसकी उम्र 16 साल है। घटना नगांव जिले के राहा से 7 किलोमीटर दूर स्थित दिघालडोरी ककाति गांव हाई स्कूल की है। घटना तीन दिन पहले सामने आई। शिक्षक फानी बोरा ने देखा कि एक छात्र के बाल बहुत लंबे हैं। उसने क्लास में ही छात्र के बाल कैंची से काट दिए। इससे छात्र को शर्मिंदगी उठानी पड़ी क्योंकि उस वक्त क्लास में छात्र और छात्राएं मौजूद थी, फिर भी पीडि़त खड़ा रहा और उसने विरोध नहीं किया। नगांव जिले की स्कूल्स के इंस्पेक्टर ने फानी बोरा को सोमवार को तलब किया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। स्कूल के एक्टिंग हेडमास्टर चंद्रकांत नाथ टीचर की इस करतूत की निंदा करते हुए इसे घृणास्पद और अस्वीकार्य बताया। स्कूल की पॉलिसी के तहत छात्रों के लिए डिसेंट लेंथ तक हेयर रखना जरूरी है। पीडि़त छात्र के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं,इसलिए प्रोपर हेयर कट के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। टीचर फानी बोरा ने उसे 30 रुपए दिए लेकिन लड़के ने स्कूल की पॉलिसी के मुताबिक बाल नहीं कटवाए। इससे फानी बोरा को गुस्सा आ गया और उसने क्लास में ही छात्र के बाल काट दिए और साथी टीचर ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया जो वायरल हो गया। हेडमास्टर चंद्रकांत नाथ ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद से छात्र स्कूल नहीं आ रहा है। फानी बोरा जो अंग्रेजी और असमिया पढ़ाता है, ने आरोप लगाया है कि उसके साथी ने वीडियो लीक किया है। घटना को लेकर ग्रामीण गुस्से में हैं, हेडमास्टर ने घटना पर चर्चा के लिए बुधवार को स्कूल में मीटिंग बुलाई है। इसी तरह की घटना मंगलवार को नॉर्दन असम के धेकियाजुली के एक स्कूल में सामने आई। सेंट उरसुला इंग्लिश स्कूल के टीचर संदीप कानदुलना को एक लड़की को पीटने के आरोप में निलंबित कर दिया गया। लड़की को इसलिए पीटा था क्योंकि उसे पता नहीं था कि बाल किस तरह बांधे जाते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q1w0Dh
कोई टिप्पणी नहीं