Breaking News

एक मछली बनी बच्चे की मौत का कारण


बाक्सा जिले के तामुलपुर महकमांतर्गत कुमारीकाटा के साहेबटोपा में एक दिल दहला देने वाली घटना के तहत जिंदा मछली घुसने के कारण किशोर की मौत हो गई।कक्षा आठ का यह छात्र घर के पीछे बिल(झील) के किनारे मछली पकड़ने गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुमारीकाटा के साहेबटोपा गांव के गदा पाठक के पुत्र राहुल पाठक(14) घर के पीछे मछली पकड़ने के लिए झील में उतरा और एक मछली को मकड़ा।उसके बाद दुर्भाग्यवश राहुल के हाथों से मछली फिसल कर मुंह में घुस गई। तत्पश्चात राहुल ने परिवार के लोगों को यह बात बताई। परिवार के लोगों ने उसे तुरंत कुमारीकाटा राज्यिक हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया, पर राहुल सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उसे जीएमसीएच ले गया, लेकिन जीएमसीएच ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। फिर भी परिवार वालों ने उसे अमीन गांव स्थित नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। राहुल की मौत पर इलाके में शोक छा गया। मृतक राहुल कुमारीकाटा एनईएलसी मिशन स्कूल का छात्र था।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PvfKJk

कोई टिप्पणी नहीं