जन्माष्टमी के रंग में रंगे राजनेता, कुछ इस अंदाज में ट्विटर पर लोगों को दी बधार्इ

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, असम के वित्त मंत्री हिमंता विश्व शर्मा, बिप्लब कुमार देब, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने लोगों को जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कोविंद ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर अपने सन्देश में कहा, मैं खुशहाली के त्यौहार जन्माष्टमी के मौके पर देश विदेश में रह रहे भारतीय नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं।भगवान कृष्ण का जीवन और एवं कर्म एक विश्वव्यापी सन्देश देता है। उन्होंने बिना किसी अपेक्षाओं के कर्तव्य करने का सन्देश दिया है। यह त्यौहार अपने शब्दों कर्मों और विचार में ईमानदारी तथा सद्गुणों की राह पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित करता है। नायडू ने कहा कि भगवान कृष्ण का भगवद् गीता में फल की चिंता किये बिना कर्तव्य पालन करने का संदेश समूची मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा वह कामना करते हैं कि यह पर्व देश में शांति, बंधुत्व,सछ्वावना और समृद्धि लेकर आये। महाजन ने कहा, मैं जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देती हूं। इसी दिन भगवान कृष्ण ने मानवता को अन्याय और शोषण से छुटकारा दिलाने के लिए अवतार लिया था। श्रीमछ्वगवद्गीता में उल्लिखित भगवान कृष्ण का प्रेम और भाईचारे का संदेश सदियों से मानव समाज का मार्गदर्शन करता रहा है और इसने हमें कर्म एवं सत्य का मार्ग दिखाया है। यह पवित्र त्यौहार हमें भगवान कृष्ण के पावन उपदेशों का स्मरण करने और एक स्थिर तथा सौहार्दपूर्ण समाज की मजबूत नींव रखने के लिए वैश्विक शांति स्थापित करने की प्रेरणा भी देता है। आइये, हम सब मिलकर पारंपरिक धार्मिक हर्ष और उल्लास के साथ यह त्यौहार मनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को जन्माष्टमी की सुभकामनाएं देते हुए कहा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!वहीं असम के मुख्यमंत्री सर्वोनंद सोनोवाल ने कहा, जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, जन्माष्टमी के पवित्र मौके पर, भगवान कृष्ण हमलोगों के जीवन को प्यार, शांति और खुशियों से भर दें! त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा, #श्रीकृष्णजन्माष्टमी के पवित्र पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।#HappyJanmashtami. असम सरकार के वित्त मंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने कहा, ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीकृष्णाय गोविंदाय गोपीजन वल्लभाय श्रीं श्रीं श्री। जन्माष्टमी पर, मैं भगवान कृष्ण से प्रार्थना करता हूं कि वे हमें शांति, प्यार और समृद्धि प्रदान करें। आपको #जन्माष्टमी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।वहीं मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने भी जन्माष्टमी की बधाई दी है, उन्होंने कहा, जन्माष्टमी के पवित्र मौके पर मैं आप सभी को हार्दिक शुभकामानाएं देता हूं। भगवान कृष्ण के जन्म का ये त्योहार आपके जीवन में शांति, प्यार आशा और खुशियां लाए। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह लोगों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा, श्री कृष्ठ जन्माष्टमी सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और भाईचारा लाए।अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा, जन्माष्टमी के अवसर पर, हम ये कामना करते हैं कि श्री कृष्ण की कृपा आप पर, और आपके पूरे परिवार पर हमेशा बनी रहे। आप सभी को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।
#HappyJanmashtami
— Sarbananda Sonowal (@sarbanandsonwal) 3 September 2018
On this holy occasion, let the blessings of Lord Shri Krishna fill our lives with love, peace and joy. pic.twitter.com/lSD2UJZuU4
#श्रीकृष्णजन्माष्टमी के पवित्र पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।#HappyJanmashtami pic.twitter.com/Uryrs1cX7G
— Biplab Kumar Deb (@BjpBiplab) 3 September 2018
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीकृष्णाय गोविंदाय गोपीजन वल्लभाय श्रीं श्रीं श्री।
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) 3 September 2018
On #Janamashtami I pray to Lord #Krishna to bless us with peace, love, compassion, gaiety.
आपको #जन्माष्टमी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। pic.twitter.com/WhW0YfcWPj
On the auspicious occasion of #Janmaathami, I convey my heartiest greetings and good wishes to the people, especially the Hindu community.
— Conrad Sangma (@SangmaConrad) 3 September 2018
May the festival celebrating the birth of Lord Krishna spread peace, love, hope and happiness amongst the people of our beloved State.
Warm greetings on the auspicious occasion of Shri Krishna Janmashtami. May this Janmashtami bring peace, amity, harmony and prosperity to all. pic.twitter.com/TS2CqKsnlH
— Nongthombam Biren (@NBirenSingh) 3 September 2018
जन्माष्टमी के अवसर पर, हम ये कामना करते हैं कि श्री कृष्ण की कृपा आप पर, और आपके पूरे परिवार पर हमेशा बनी रहे।
— Pema Khandu (@PemaKhanduBJP) 2 September 2018
आप सभी को श्री कृष्ण जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। #Janmasthami #HappyJanmashtami pic.twitter.com/bWOS39nsVr
Greetings and good wishes to the people, specially from the Hindu community on the occassion of #Janamashtami.
— Neiphiu Rio (@Neiphiu_Rio) 3 September 2018
May the festival celebrating the birth of Lord Krishna bring peace and love among all people.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NbkoPb
कोई टिप्पणी नहीं