Breaking News

खूबसूरत हिल स्टेशन कर रहा है आपका इंतजार, तो आओगे क्या खंडाला?


खंडाला का नाम जेहन में आते ही ‘गुलाम’ फिल्म का गाना जरूर याद आता है,‘एे क्या बोलती तू, ए क्या मैं बोलूं? सुन, सुना... आती क्या खंडाला?’ एक वक्त था जब ये गाना सभी की जुबान पर होता था। इस गाने से परे क्या आपने कभी खंडाला ट्रिप प्लान करने के बारे में नहीं सोचा? अगर नहीं तो जरूर कीजिए। मुंबई से नजदीकी खंडाला को फेवरेट वीकेंड टूरिस्ट प्लेस के रूप में जाना जाता है। यहां बाकियों के अलावा बॉलीवुड फिल्मों के कलाकार भी वीकेंड मनाने पहुंचते हैं।यहां तक की कई फिल्म कलाकार यहां आसपास ही अपना वीकएंड रैन-बसेरा भी बना चुके हैं। खंडाला बेहद छोटा सा हिल स्टेशन है पर इस छोटी सी जगह में इतना सौंदर्य बिखरा है कि इस जगह को बार-बार देखने का मन करता है। यह स्थान मुंबई की भीड़-भाड़ से करीब 101 किलोमीटर दूर है। अगर आप हर दिन के काम से बोर हो गए हों तो खंडाला आपके लिए बेहतर जगह है। क्या खास है यहां ड्यूक नोजड्यूक नोज एक सीधी खड़ी चट्टान की तरह है। इसका नाम ड्यूक वेलिंगटन के नाम पर रखा गया है क्योंकि उनकी नाक भी इस टीले की तरह ही खड़ी थी। इसे नागफनी के नाम से भी जाना जाता है। रेवर्सिंग स्टेशनयह कभी रेलवे की संपत्ति हुआ करती थी लेकिन अब यह वीरान और उजड़ी हुर्इ जगह है। यह रेल मार्ग पर 26 नंबर सुरंग के पास है। यहां से आप समीप ही स्थित खोपोली का नजारा भी देख सकते हैं। यहां रात के वक्त जाएं। इस समय यह जगह बिजली की दूधिया रोशनी से रौशन होती है।भूशी झीलअगर आप प्रकृति की गोद में सुकून का कुछ पल बिताना चाहते हैं तो भूशी झील जरूर जाएं। यहां के शांत और स्वस्थ्य वातावरण में आपको भरपूर सुख मिलेगा।कैसे पहुंचे खंडालामुंबई से सड़क मार्ग द्वारा खंडाला 99 किलोमीटर जबकि ट्रेन से इसकी दूरी 123 किलोमीटर है।घूमने के लिए बेस्ट टाइम बारिश के दिनों को छोड़कर आप यहां कभी भी आ सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PvfNou

कोई टिप्पणी नहीं