sikkim में अब कुंवारी महिलाआें को भी मिलेगी पेंशन

भारत सरकार की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बुधवार को सिक्किम में सभी महिला एवं चाइल्ड केयर संस्थानों के सामाजिक न्याय सशक्तिकरण एवं कल्याण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक सिक्किम के मानन केंद्र में हुर्इ, जिसकी अध्यक्षता मेनका गांधी ने की।इस मीटिंग के दौरान सामाजिक न्याय मंत्री तुलसी देवी राय, सलाहकार, मेयर आैर डिप्टी मेयर, विभागों के अधिकारी, आगनवाड़ी के कार्यकर्ता, आैर गैर सरकारी संस्थनों के प्रतिनिधि समेत छात्र भी मौजूद रहे। इस बैठक का उद्देश्य सिक्किम के विभिन्न क्षेत्रों में लैंगिक असमानता को प्रमोट करने के लिए केंंद्र आैर राज्य के साझा किए गए विजन आैर रणनीति पर चर्चा करना था। इसके साथ ही राज्य में महिलाओं और चाइल्ड केयर और संरक्षण के लिए संसाधनों में सुधार के तरीकों पर ध्यान केंद्रित करना था।आपको बता दें कि सिक्किम सरकार ने राज्य की अविवाहित महिलाआें के लिए एक योजना बनार्इ है। जिसके तहत राज्य सरकार सिक्किम की सभी अविवाहित महिलाआें को पेंशन देगी। सरकार के द्वारा लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए किए जा रहे इस प्रयास की केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सराहना की। मेनका गांधी ने मंगलवार को कहा कि वे लैंगिक असमानता को दूर करने के लिए सिक्किम सरकार द्वारा शुरू कि गर्इ योजनाआें को केंद्र सरकार भी अपनाएगी। उन्होंने कहा था कि राज्य की इस योजना को केंंद्र को भी अपनाने की योजना बना रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि महिलाआें को महज सभी प्रकार के अपराध से आैर उत्पीड़न से बचाना काफी नहीं है। महिलाआें के बीच उद्यमिता को भी बढ़ावा देना चाहिए। इसके अलावा मेनका गांधी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार को एक हफ्ते के अंदर कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए आवंटित धनराशि उपलब्ध कराएगी। साथ ही उन्होंने यह उम्मीद जतार्इ है कि केंद्र, राज्य में एक और महिला छात्रावास स्थापित करने में समर्थन करेगा। गौरतलब है कि मंत्री पहली बार सिक्किम दौरा किया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LUDqoz
कोई टिप्पणी नहीं