रोने पर मां ने तीन माह के बच्चे को दी एेसी सजा, जानकर कांप जाएंगे आप

मां को भगवान का दर्जा प्राप्त है। एक बच्चे के लिए उसकी मां ही ईश्वर है। मां भी अपने बच्चे के लिए हंसते हंसते सारे कष्ट सह लेती है। वह कभी भी अपने बच्चे पर आंच नहीं आने देती लेकिन असम से जो खबर सामने आई है उस पर यकीन कर पाना मुश्किल है। यहां एक मां ने अपने ही कलेजे के टुकड़े को सिर्फ इसलिए तालाब में फेंककर मार डाला क्योंकि वह रो रहा था। घटना नगांव के बोरकोला की है। बोरकोला में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक मां ने तीन माह के नवजात को इसलिए तालाब में फेंक दिया क्योंकि वह लगातार रो रहा था। घटना सोमवार को प्रकाश में आई जब नजदीकी तालाब से 3 माह के नवजात का शब बरामद हुआ। नवाजात के परिवार ने पहले बेबेजिया पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार ने बताया था कि नवजात रविवार से गायब है। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की और सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया तो उसे पास के ही एक तालाब से नवजात की डेड बॉडी मिली। बाद में पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की तो पता चला कि मां ने ही अपने बच्चे को रविवार को तालाब में फेंक दिया था।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मां ने अपने 3 माह के नवजात को सिर्फ इसलिए तालाब में फेंका क्योंकि वह लगातार रोए जा रहा था और चुप होने का नाम नहीं ले रहा था। आरोपी की पहचान रुपज्योति बोरदोलोई के रूप में हुई है। पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Phx5pb
कोई टिप्पणी नहीं