अमरीकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत रूस से खरीदेगा S-400 मिसाइल, 2+2 वार्ता में दी जाएगी जानकारी
नई दिल्लीः भारत ने रूस के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करते हुए एस-400 ट्रायम्फ हवाई रक्षा मिसाइल खरीदने का पूरा मन बना लिया है। अमरीकी आपत्तियों के बावजूद भारत रूस के साथ यह मिसाइल खरीदने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छह सितंबर को अमरीका के साथ होने वाली टू प्लस टू वार्ता के दौरान भारत अपनी स्थिति साफ कर सकता है। बताया जा रहा है कि भारत इस बातचीत में अमरीका को यह बताने जा रहा है कि वह रूस के साथ 40,000 करोड़ रूपये के एस-400 सौदे पर आगे बढ़ रहा है।
भारत अमरीका से करेगा छूट देने की मांग
माना जा रहा है कि भारत अमरीका के सामने एस-400 ट्रायम्फ हवाई रक्षा मिसाइल सौदे में छूट देने की मांग करेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टू प्लस टू वार्ता में एस-400 खरीद का मुद्दा उठेगा। दरअसल एस- 400 मिसाइल के सौदे पर भारत और रूस की तरफ से करीब-करीब पूरी कानूनी संपन्न हो चुकी है। अमरीकी प्रतिबंधों की वजह से यह खरीद अभी रूकी हुई है।
अमरीका ने दी है भारत को थोड़ी राहत
भारत से दोस्ती निभाने के नाम पर अमरीका ने रूस पर लगाए गए कुछ प्रतिबंधों से राहत दी है। लेकिन एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए यह राहत पर्याप्त नहीं है। रूस से हथियारों की खरीद के लिए पैसे के आदान-प्रदान पर रोक लगाने संबंधी वित्तीय पाबंदियां अभी भी लागू हैं। इस वजह से भारत-रूस से अगर कोई भी रक्षा समझौता करता है तो उसे लेन-देन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि भारत और रूस ऐसे बैंक की तलास में जुट गए हैं जो अमरीकी प्रतिबंधों को नजरअंदाज कर पैसे ट्रांसफर कर सके। भारत सरकार की तरफ से विजया बैंक और इंडियन बैंक से इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है जबकि रूस की तरफ से सुबेर बैंक से बातचीत हो रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NIUWO6
कोई टिप्पणी नहीं