Breaking News

किसके नाम का सिंदूर लगाती हैं Rekha, जानिए वायरल खबर का सच


इन दिनों एक्ट्रसे रेखा के बारे में एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। इन खबरों में इस बात का खुलासा किया गया है कि रेखा किसके नाम का सिंदूर अभी भी लगाती हैं। वायरल इन खबरों में कहा गया है कि रेखा संजय दत्त के नाम का सिंदूर भरती हैं। यह सब दावा लेखक यासेर उस्मान की बुक रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी के हवाले से किया जा रहा है।वहीं एक वेबसाइट से बातचीत में उस्मान ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है। उस्मान ने कहा, यह गलत है, मेरी किताब में ऐसा कुछ भी नहीं लिखा है। लोगों ने इसे ठीक तरह से नहीं पढ़ा। उन्होंने अपनी किताब में लिखी घटना के बारे में बात करते हुए कहा कि रेखा और संजय दत्त ने साल 1984 में आई फिल्म जमीन आसमान में साथ काम किया था। उसी दौरान दोनों के प्यार की अफवाहें उडऩे लगी थी। कहा तो यह भी गया के दोनों ने शादी कर ली है।ये अफवाहें इतनी बढ़ गई थी कि संयज दत्त को एक मैग्जीन में इस अफवाह को खारिज करना पड़ा था। यह आधिकारिक तौर पर किया गया इंकार था। उस्मान ने कहा कि दोनों की कोई शादी नहीं हुई थी। क्योंकि संजय दत्त ने आधिकारिक तौर पर इसे खारिज किया था। बता दें कि जल्द ही संजय दत्त की बायोपिक फिल्म रिलीज होनेवाली है। फिल्म में संजय दत्त का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं। संजय दत्त के पिता सुनील दत्त के किरदार में परेश रावल नजर आएंगे, वहीं मां नरगिस का किरदार मनीषा कोईराला निभा रही हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wGtbzs
via

कोई टिप्पणी नहीं