Breaking News

जब बीजेपी की वेबसाइट पर चलने लगी porn movie, जानिए क्या था पूरा मामला


मीडिया में खबरें आने के एक हफ्ते बाद भी www.bjpassam.org के नाम से बनाई गई पॉर्न साइट अभी भी खुल रही हैं। एक हफ्ते बाद भी इस वेबसाइट को बंद नहीं कराया गया है। इस वेबसाइट के एड्रेस को देखकर लगता है कि ये असम बीजेपी की साइट होगी, लेकिन ऐसा है नहीं। इस वेब एड्रेस पर जो जाएगा उसे बीजेपी के विजन और जानकारी की जगह आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियोज नजर आ रहे हैं। दरअसल ये एक पोर्न साइट है। इस पर अश्लील कंटेंट भरे पड़े हैं। बता दें कि पार्टी की असम यूनिट की साइट का असली एड्रेस है www.assam.bjp.org। ऐसे में जब यूजर्स इंटरनेट पर assam bjp सर्च कर रहे हैं तो उन्हें अश्लील वीडियो और फोटोज दिख रहे हैं। स्टेट बीजेपी ने इसकी शिकायत साइबर सेल और रजिस्टर.कॉम से की थी, लेकिन अभी तक इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पार्टी ने मांग की थी कि जल्द से जल्द इस साइट को डिलीट किया जाए या ब्लॉक किया जाए।बीजेपी राज्य कार्यकारी समिति की सदस्य शांतनु कलीता के मुताबिक डोमेन को पहले हमारी ऑर्गेनाइजेशन ने ले रखा था, लेकिन जब ये एक्सपायर हुआ, तो मौजूदा मालिक ने इसे अपने नाम रजिस्टर्ड कर लिया और एक पोर्नोग्राफिक वेबसाइट लॉन्च कर दी।जानकारी के मुताबिक इस साइट को केन्या से ऑपरेट किया जा रहा है। ऐसे में यही लगता है कि इसके पीछे किसी विपक्षी पार्टी का हाथ नहीं है। लग ये रहा है कि किसी ने पार्टी को बदनाम करने के लिए पार्टी की साइट से मिलते-जुलते नाम से पोर्न साइट लॉन्च की है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N7qCzF

कोई टिप्पणी नहीं