Breaking News

रहस्य और रोमांच से भरा यह शहर एक बार अवश्य जाएं


पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा के सबसे बड़े शहर के रूप में प्रसिद्ध अगरतला राज्य का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। हावड़ा नदी के तट पर स्थित यह शहर प्राकृतिक रूप से काफी उन्नत है। घूमने फिरने के लिहाज से यह एक शानदार पर्यटन गंतव्य है जहां एक लंबा अवकाश बिताया जा सकता है। इस शहर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है, अपने पौराणिक अतीत के कारण यह शहर सांस्कृतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। माना जाता है कि अगरतला में शासन करने वाले राजा काफी महत्वाकांक्षी थे। ब्रिटिश काल के दौरान इस शहर का महत्व और बढ़ा और यह एक रियासत के तौर से जाना गया।सिपाहीजाला वन्यजीव अभयारण्य अगरतला में शहर से लगभग 25 किमी दूर स्थित है। यह वन्यजीव अभयारण्य क्लाउड तेंदुए के लिए जाना जाता है। इन सब के बीच आप यहां केकड़े को खाने वाले नेवले को भी देख सकते हैं। अभयारण्य से अलग आप यहां खूबसूरत हेरिटेज पार्क की यात्रा कर सकते हैं। अपनी विविध खूबसूरती के साथ यह गार्डन शहर के राजभवन के उत्तर में स्थित है। यह पार्क त्रिपुरा की प्राचीन, आदिवासी और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करता है। यह पार्क सुंगधित फूलों, पेड़ों और अन्य प्राकृतिक तत्वों की एक बहुतायत से घिरा हुआ है। इस उद्यान का उद्घाटन 2012 में किया गया था। प्राकृतिक खूबसूरती के साथ अगर आप रहस्य का शौक रखते हैं तो अगरतला के पास आप उनाकोटि की यात्रा कर सकते हैं। भगवान शिव के साथ अन्य देवी-देवताओं की उत्कृष्ट मूर्तियां इस स्थल को खास बनाने का काम करती हैं। जंगलों के बीच यह एक अद्भुत जगह है।अगरतला में आप उज्जयंत पैलेस की सैर का आनंद ले सकते हैं। यह भारत के चुनिंदा सबसे खास पैलेस में गिना जाता है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। सुन्दर हरे-भरे मुगल बागों के बीच यह महल एक खूबसूरत झील के किनारे पर स्थित है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MwLlgS

कोई टिप्पणी नहीं