एमडीए सरकार को तोड़ना चाहती है कांग्रेस

मेघालय के उप मुख्यमंत्री प्रिस्टोन तिनसोंग ने आगामी लोकसभा चुनाव में शिलांग संसदीय सीट के लिए एक काॅमन उम्मीदवार के विचार पर समर्थन व्यक्त किया है। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख तथा राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डोनकुपर राॅय ने गुरुवार को यह विचार प्रकट किया था कि लोकसभा चुनाव के लिए नेशनल पीपुल्स पार्टी की अगुवाई वाली मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस सरकार द्वारा एक काॅमन उम्मीदवार उतारने पर विचार होना चाहिए, जिसका प्रिस्टोन ने समर्थन किया है। उन्होंने बताया कि यूडीपी अध्यक्ष डोनकुपर राॅय द्वारा आए विचार पर एमडीए के सभी भागीदार पार्टियां चर्चा करेंगी। उनका कहना था कि वास्तव में वह तुरा और शिलांग दोनों संसदीय सीटों के लिए काॅमन उम्मीदवार पर तैयार हैं, लेकिन पार्टी ने अभी तक इस मुद्दे पर चर्चा नहीं की है। उनके हिसाब से इस मामले पर पार्टी और गठबंधन के स्तर पर चर्चा कि जाएगी, क्योंकि काॅमन उम्मीदवार पर उन्हें फैसले लेने के लिए उचित तरीके की आवश्यकता होगी। एमडीए में राज्य के सभी क्षेत्रीय दल शामिल हैं। केवल खनाम सरकार से बाहर है। जबकी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस राज्य विधानसभा मे विपक्ष कि भूमिका निभा रही है। एनपीपी के अगुवाई वाली एमडीए में यूडीपी, पाडीएफ, एचएसपीडीपी, एनसीपी, भाजपा व 2 निर्दलीय मिलाकर कुल 39 विधायकों कि संख्या के साथ सत्ता में है। एमडीए यदि राज्य के दो लोकसभा क्रमशः शिलांग व तुरा सीट पर एक काॅमन उम्मीदवार उतारने पर आपसी सहमती बना लेते तो इसका असर साफ दिखेगा और यह कांग्रेस के लिए खतरे कि घंटी हो सकती है। एेसे मे कांग्रेस की क्या रणनीति होगी यह देखने योग्य होगी। इस बीच कांग्रेस की नजर एमडीए को तोड़ने की है। यह आरोप सत्तारुढ़ एनपीपी के फुलबारी के विधायक एस्मतुर मोमीन ने लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार गठन के पहले दिन से ही कांग्रेस एमडीए को अस्थिर करने कि कोशिश कर रही है और उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन के सभी विधायक सरकार के कार्यप्रणाली से संतुष्ट है, मुख्यमंत्री ने सभी को कार्य करने कि अाजादी दे ऱखी है, मुख्यमंत्री उन विभागों में हस्तक्षेप नहीं करते हैं, जो उनके अधिकार क्षेत्र ऩही है और मंत्री विवेकपूर्ण और जनहित को देखते हुए बेहतर कदम उठा रहे हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N7qyQr
कोई टिप्पणी नहीं