Motorola One Power आज भारत में हो रहा लॉन्च, Nokia 6.1 Plus को देगा मात
नई दिल्ली: Motorola अपने नए स्मार्टफोन motorola one power को आज भारत में लॉन्च करने जा रहा है। इससे पहले Motorola One Power और Motorola One को बर्लिन में चल रहे IFA 2018 इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया था। माना जा रहा है कि Motorola One Power की भारत में कीमत 14000 रुपये के करीब हो सकती है।
Motorola One Power में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) एलसीडी मैक्स विजन डिस्प्ले दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा है। वहीं फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा मौजूद है।
यह भी पढ़ें- iPhone में जल्द बंद होने जा रहा Whatsapp, जाने कंपनी ने क्यों उठाया ये कदम
फोन में 4 जीबी रैम दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है, जिसे जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। पावर के लिए 4,850 एमएएच की बैटरी दी गयी है। Motorola One Power में Motorola One की तरह ही कनेक्टिविटी है। फोन में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक और बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- हर रोज आपके खाते में आ जाएंगे 1000 रुपये, आज ही सर्च करें ये साइट्स
गौरतलब है कि इससे पहले कंपनी ने Motorola P30 Note को पेश किया गया है। इस फोन को 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम वेरिएंट में पेश किया गया है। इसमें 6.2 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जो रिजॉल्यूशन (2246×1080 पिक्सल) वाला है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। इसमें 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ज़ेडयूआई 4.0 पर चलता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DrIRwi
कोई टिप्पणी नहीं