Breaking News

विकेटकीपर बल्‍लेबाज की तूफानी पारी के आगे टिक नहीं सकी ये टीम


विकेटकीपर बल्‍लेबाज केबी पवन के नाबाद 83 रनों की मदद से नागालैंड ने विजय हजारे ट्रॉफी राउंड-4 के प्लेट मैच में सिक्किम को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत से नागालैंड को 4 अंक मिले।नागालैंड ने पहले गेंदबाजी करते हुए सिक्किम को 49 ओवर में 121 रन पर ऑलआउट कर दिया और फिर 26.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। पवन ने 91 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के लगाए। सिक्किम की ओर से आशीष थापा ने सबसे अधिक 46 रन बनाए। उन्‍होंने इस दौरान 115 गेंदों पर 5 चौके लगाए। प्‍लाजोर तमांग ने 49 गेंदों पर 22 रन की पारी खेली।राउंड-4 में ही अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर के बीच होने वाला मैच टॉस हुए बिना रद्द हो गया। ठीक इसी तरह मिजोरम और पुडुचेरी के बीच होने वाला मैच भी टॉस किए बिना रद्द हो गया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QTWt64

कोई टिप्पणी नहीं