Breaking News

विजय हजारे ट्रॉफी : समित का शतक नहीं दिला पाया जीत, बंगाल से हारी त्रिपुरा


समित पटेल के नाबाद 135 रन के बेहतरीन शतक के बावजूद त्रिपुरा को एम चिदंबरम स्टेडियम में रविवार को विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप-सी मैच में बंगाल के हाथों 9 रन से हार का सामना करना पड़ा। बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 272 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया, लेकिन त्रिपुरा की टीम निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट पर 263 रन ही बना सकी। पटेल ने 153 गेंदों पर 13 चौके लगाए। निरूपम चौधरी ने 53 और ब्रविश शेट्टी ने 37 रन का योगदान दिया। बंगाल के अशोक डिंडा और प्रयास बर्मन ने दो-दो विकेट लिए।तमिलनाडु ने राजस्‍थान को 1 विकेट से दी शिकस्‍तइसी ग्रुप के एक अन्य मैच में तमिलनाडु ने रोमांचक मुकाबले में राजस्थान को एक विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.1 ओवर में 133 रन का स्कोर बनाया जिसे तमिलनाडु ने 32.5 ओवर में नौ विकेट खोकर हासिल कर लिया।हरियाणा ने जम्‍मू एंड कश्‍मीर को 3 विकेट से दी मातग्रुप-सी के ही तीसरे मैच में हरियाणा ने जम्मू कश्मीर को तीन विकेट से हरा दिया। हरियाणा ने पहले गेंदबाजी करते हुए जम्मू एवं कश्मीर को 34.3 ओवर में 108 रन पर ढेर कर दिया और फिर 36.1 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DqOzhP

कोई टिप्पणी नहीं