Breaking News

इस मंदिर में धूम-धाम से मनाई जाएगी janmasthmi , जोर शोर हो रही तैयारी


महानगर के उलुबाड़ी स्थित इस्कॉन मंदिर में आगामी 3 एवं 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पारंपरिक रूप में मनाने की जोरदार तैयारी की जा रही है। इस मौके पर निकटवर्ती साउथ शरणिया स्थित श्रीश्री रुक्मिणी कृष्ण मंदिर के सांस्कृतिक परिसर में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस्कॉन की ओर से शुक्रवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार जन्माष्टमी के पहले दिन मंगल आरती के साथ पर्व का शुभारंभ होगा। इसके पश्चात अखंड कीर्तन, महामंत्र पाठ, दानदाताओं द्वारा अभिषेक तथा श्रद्धालुओं द्वारा अभिषेक आदि होंगे।अगले दिन श्रीला प्रभुपाद व्यास पूजा के साथ नंदोत्सव मनाया जाएगा। गौरतलब है कि विभिन्न वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए नेहरू स्टेडियम एवं साउथ शरणिया के गांधी मंडप रोड में विशेष व्यवस्था की गई है। इस्कॉन मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं से इस उत्सव को पारंपरिक रूप में सफलता के साथ मनाने के लिए सहयोग की अपील की गई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q2OVxB

कोई टिप्पणी नहीं