कभी Assam की नाहिद आफरीन खिलाफ मौलवियों ने जारी किया था फतवा, अब इस तरह दिया जवाब

असम की रहने वाली टैलेंटेड सिंगर नाहिद आफरीन जितनी अच्छी सिंगर है उतनी ही अच्छी स्टूडेंट भी है। ये उन्होंने इस बार के बोर्ड एक्जाम में साबित कर दिया है। दरअसल, नाहिद ने इस साल HSLC 10वीं का एग्जाम दिया था और काफी अच्छे मार्क्स से पास भी हुई हैं। नाहिद ने 91.5 प्रतिशत हासिल किया है। इतना ही नहीं उन्होंने हर विषय में डिक्टेंशन और 91.5 प्रतिशत हासिल किया है।बता दें कि नाहिद आफरीन को एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म अकीरा से प्लेबैक सिंगर के तौर पर डेब्यू करने का मौका मिला था। इसके साथ ही नाहिद ने 2015 में म्यूजिकल रिएलिटी शो इंडियन आइडल जूनियर की फर्स्ट रनरअप रह चुकी हैं। गौरतलब है कि सिंगर नाहिद आफरीन के खिलाफ 2017 में फतवा जारी किया था। मीडिया से बात करते हुए नाहिद ने कहा था, उनके लिए म्यूजिक और एजुकेशन दोनों ही बहुत जरूरी हैं। जब भी मुझे समय मिलता, मैं पढ़ती। मैं अपने मार्क्स से संतुष्ट हूं। नाहिद ने ये भी बताया कि म्यूजिक उनका बेस्ट फ्रेंड है। जब भी वो स्ट्रेस फील करती हैं तो वो गिटार बजाना शुरू कर देती हैं। नाहिद को म्यूजिक के क्षेत्र में कई अवॉर्ड मिल चुके हैं। नाहिद आफरीन के खिलाफ जारी हुआ था फतवा2017 में नाहिद आफरीन के खिलाफ जारी फतवे में कहा गया था कि ‘म्यूजिकल नाइट जैसी चीजें पूरी तरह से शरिया के खिलाफ हैंं। अगर इस तरह की चीजें मस्जिद, ईदगाह, मदरसा और कब्रिस्तान के आसपास होने लगीं तो हमारी भविष्य की पीढ़ी को अल्लाह की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। उस समय नाहिद ने फतवा जारी करने वाले मौलवियों को करारा जवाब देते हुए कहा था कि उनकी आवाज़ ख़ुदा का दिया हुआ तोहफा है, जिसका सही इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CbCQmL
कोई टिप्पणी नहीं