Breaking News

IRCTC लाया वैष्णो देवी का सस्ता टूर पैकेज, जानें सबकुछ


आईआरसीटीसी माता वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए सस्ता टूर लेकर आया है इस टूर पैकेज की की कीमत 3,365 रुपए है इस टूर पैकेज की अच्छी बात है कि इसमें रेल यात्रा के किराए के साथ ब्रेकफास्ट और ठहरना भी शामिल है। माता वैष्णो देवी का मंदिर जम्मू कश्मीर के कटरा में स्थित है जहां हर साल लाखों श्रद्धालुओं दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अब कटरा तक रेलवे स्टेशन बनने से श्रद्धालुओं को और भी सहूलियत हो गई है। इस पैकेज को कभी भी बुक किया जा सकता है क्योंकि ट्रेन रोजाना शाम को नई दिल्ली से चलती है। पैकेज के तहत यात्रा नई दिल्ली से कटरा तक की होगी इसके बाद कटरा से नई दिल्ली की ट्रेन से वापसी भी शामिल है। इस यात्रा में ब्रेकफास्ट और ठहरने की सुविधा शामिल होगी। यात्रियों को कटरा में आईआरसीटीसी के गेस्ट हाउस में ठहराया जाएगा। इस पैकेज को आप कभी भी बुक करा सकते हैं रोजाना ट्रेन शाम 5.30 बजे नई दिल्ली स्टेशन से रवाना होती है। यात्रियों को श्री शक्ति एक्सप्रेस ट्रेन में 3AC की टिकट मिलेगी। पैकेज की प्रति व्यक्ति कीमत 3,365 रुपए है 5-11 साल के बच्चे को भी पैकेज की पूरी कीमत देनी होगी क्योंकि बच्चे को भी पूरी सीट मिलेगी। -इस टूर पैकेज के लिए कम से कम दो व्यक्तियों का बुकिंग करानी जरूरी है। -यात्रियों के कटरा में बाणगंगा तक छोड़ा जाएगा और वहीं से पिक-अप भी किया जाएगा यहीं से वैष्णों देवी मंदिर की पैदल यात्रा शुरू होती है। - यात्रा शुरू होने से 15 दिन से पहले कैंसिल कराते हैं तो 100 रुपए प्रति व्यक्ति कैंसिलेशन चार्ज देना होगा। - यात्रा से 8-14 पहले कैंसिल कराने पर पैकेज का 25% कैंसिलेशन चार्ज लगेगा। - यात्रा से 4-7 पहले कैंसिल कराने पर पैकेज का 50% कैंसिलेशन चार्ज लगेगा। -यात्रा शुरू होने से 4 दिन पहले पैकेज कैंसिल कराने पर पैकेज का 100% कैंसिलेशन चार्ज देना होगा। माता वैष्णो देवी यात्रा

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DlqKYK

कोई टिप्पणी नहीं