तमिलनाडु का अलम्पराई किला, जानिए क्यों है आपके लिए खास

साउथ इंडिया का राज्य तमिलनाडु पर्यटन के मामले में काफी खास माना जाता है। यहां देश विदेश के टूरिस्ट छुट्टियां मनाने आते हैं। यहां के समुद्री तट, हिल स्टेशन, नदियां, वाटर फाॅल्स और घने जंगल इसे प्राकृतिक रूप से खास बनाने का काम करते हैं।तो वहीं यहां के यहां आपको कर्इ मंदिर भी देखने को मिलेंगे।लेकिन आज हम आपको तमिलनाडु के एक प्राचीन किले के बारे में बताने जा रहे है, जिसके बारे में शायद ही लोगों को पता होगा। अलम्पराई किलाअलम्पराई किला, तमिलनाडु राज्य के प्राचीन किलों में गिना जाता है, जो मामल्लापुरम से 50 कि.मी की दूरी पर कडप्पाक्कम नाम के गांव के पास स्थित है। यह किला मुगल काल के दौरान 17वीं शताब्दी में बनाया गया था। इस किला का कभी 100 मीटर लंबा एक डॉकयार्ड भी था, जहां से कपड़े, नमक, घी आदि वस्तुएं निर्यात की जाती थीं। इससे पता चलता है कि यह न सिर्फ किला था बल्कि एक बड़ा व्यापारिक केंद्र भी था। माना जाता है कि 1735 ईस्वी के दौरान यह किला नवाब दोस्त अली खान के अंतर्गत था, बाद में (1750) में यह किला फ्रांसिसियों के अधिन चला गया। अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को युद्ध में हरा कर इस किले पर कब्जा कर लिया था और 1760 ईस्वी में इसे तहस-नहस कर दिया था। वर्तमान में अब बस इस किले के शेष अवशेष बचे हैं।क्यों आएं अलम्पराई ?अलम्पराई किले प्रकृति प्रेमी से लेकर इतिहास में दिलचस्पी रखने वालों के लिए बहुत कुछ मौजूद है। किले की सैर के दौरान आपको भारतीय इतिहास के विषय में बहुत कुछ जानने को मिलेगा। साथ ही आपको इसके व्यापारिक महत्व के बारे में पता चलेगा, कि किस प्रकार यहां के उत्पादों का निर्यात किया जाता था। यहां से आप बंगाल की खाड़ी के अद्भुत दृश्यों का लुफ्त भी उठा सकते हैं।किले के आसपास आप बोटिंग का रोमांचक अनुभव भी ले सकते हैं। आप यहां समुद्री आबोहवा का आनंद जी भरकर ले सकते हैं। अगर आपको फोटोग्राफी का शौक है, तो यहां के शानदार दृश्यों को अपने कैमरे मे उतार सकते हैं। आने का सही समययहां आने का आदर्श समय नवंबर से लेकर मार्च के मध्य का है, इस दौरान यहां का मौसम काफी खुशनुमा बना रहता है। चेन्नई से आपको यहां तक के लिए बस या कैब सेव उपलब्ध हो जाएगी। यहां का नजदीकी हवाई अड्डा चेन्नई एयरपोट्ट है। रेल मार्ग के लिए आप चेंगलपट्टू रेलवे स्टेशन का सहारा ले सकते है। अगर आप चाहें तो यहां सड़क मार्गों से भी पहुंच सकते हैं, बेहतर सड़क मार्गों से मामल्लापुरम राज्य के बड़े शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O2jHrY
कोई टिप्पणी नहीं