Breaking News

Assam सरकार के फरमान की हुई थी अनदेखी


असम राज्य सरकार सोनोवाल ने फरमान जारी किया था कि नये साल यानि 1 जनवरी 2018 से सभी सरकारी कार्मचरी 10 बजे की बजाय 9:30 से आॅफिस अायेंगे, लेकिन फरामन जारी करने वाले सोनोवाल सरकार के ही ज्यादातर मंत्री ही साल के पहले दिन जनता भवन नहीं आये। सिर्फ उद्योग आैर वणिज्य मंत्री चंद्रमोहन पटवारी आैर संस्कृतिक मामलों के मंत्री नव कुमार दोलै को ही जनता भवन के आॅफिस में देखा गया। राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए नए नियम के मुताबिक सोमवार सुबह 9:30 बजे ज्यादातर अधिकारी सचिवायल पहुंचे। इससे पहले सरकार कर्मचारी 10 से लेकर 11 बजे तक कभी-कभी तो 12 बजे तक आॅफिस आते थे, लेकिन इस साल कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि कार्य संस्कृति का पाठ पढ़ाने वाले मंत्रियों को अब कौन कहे कि समय पर वे भी दफ्तर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सोनोवाल सोमवार सुबह ही डिब्रूगढ़ स्थित अपने घर चले गए आैर मंत्री हिमांता विस्वा दिल्ली गए हुए थे। केशव महंत नितिन गड़करी के साथ काजीरंगा में हैं। कृषि मंत्री अतुल बोरा गाेलाघाट में है। जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंत्री रिहन दैमारी उदालगुड़ी में आैर उर्जा मंत्री पल्लव दास डिब्रूगढ़ में हैं। बाकी मंत्रियों में वन मंत्री प्रमिला रानी ब्रह्मा, आबकारी मंत्री परिमल शुक्लवैद्य आैर रंजीत दत्त ने सोमवार को जनता भवन आना जरूरी नहीं समझा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2I4DBgK

कोई टिप्पणी नहीं