Breaking News

इस HOT एक्ट्रेस का ऐसा दीवाना हुआ युवक कि करने लगा गंदा काम


महादेव सीरियल की एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया को एक युवक इस कदर चाहने लगा कि उन्हें आपत्तिजनक मैसेज और वीडियोज भेज रहा था।उन्हें अश्लील फोटोज, क्लिप्स और मैसेज भेजने वाले शख्स को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी सीरियल देखकर सोनारिका को चाहने लगा था। बता दें कि सोनारिका, महादेव सीरियल में पार्वती की भूमिका में हैं। कोर्ट ने शुक्रवार को आरोपी को 2 मई तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश सुनाया।पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम स्वप्निल कीर्ति (22) है। बी.कॉम (थर्ड ईयर) का यह स्टूडेंट गढ़चिरौली जिले के कोरखेड़ा गांव का रहने वाला है। पुलिस को दिए अपने बयान में स्वप्निल ने बताया कि महादेव सीरियल देखने के दौरान वह मन ही मन सोनारिका को चाहने लगा था।स्वप्निल ने सोनारिका का नंबर हासिल कर लिया था। वह अक्टूबर 2016 से उसे आपत्तिजनक मैसेज और वीडियोज भेज रहा था। यह सिलसिला फरवरी 2017 तक चलता रहा।सोनारिका ने उसे फोन कर ऐसा न करने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद सोनारिका ने स्वप्निल के खिलाफ कुरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई।शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 2 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। एएसआई सूर्यकांत खरात ने 26 अप्रैल को नक्सली इलाके कोरखेड़ा गांव जाकर मोबाइल ट्रैकिंग की मदद से स्वप्निल तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की।मॉडल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (डी) (2), 504, 67 और आईटी ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।सोनारिका जब 11th क्लास में थीं तभी उन्हें महादेव सीरियल के लिए पार्वती का रोल ऑफर हुआ था। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 18 साल थी।14 जुलाई 1994 को मुंबई की एक राजपूत फैमिली में जन्मीं सोनारिका के पिता का मुंबई में कंस्ट्रक्शन का बिजनेस है। वे एक अच्छी डांसर और सिंगर भी हैं। वे मुंबई में अपनी फैशन डिजाइनर आंटी के साथ रहती हैं। महादेव के अलावा सोनारिका सीरियल तुम देना साथ मेरा में भी काम कर चुकी हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LWFdcu
via

कोई टिप्पणी नहीं