Breaking News

38 साल बड़े एक्टर के साथ इंटीमेट हुईं ये एक्ट्रेस, देखें तस्वीरें


बॉलीवुड फिल्म बेगम जान शुक्रवार को रिलीज हुई। डायरेक्टर श्रीजीत मुखर्जी की इस फिल्म में विद्या बालन के साथ कई एक्ट्रेसेस ने काम किया है। इनमें 29 साल की मिष्टी भी हैं। फिल्म में मिष्टी ने टीनएज गर्ल शबनम का रोल किया है, जो परिवार को खोने के बाद बेगम जान के कोठे पर शरण लेती है। इस दौरान एक वक्त ऐसा भी आता है, जब शबनम को उम्रदराज राजा (नसीरुद्दीन शाह) के साथ इंटीमेट भी पड़ता है, जो रियल लाइफ में उनसे 38 साल बड़े हैं। बेगम जान की कहानी 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान विभाजन की है। इस दौरान दोनों देशों को अलग करने के लिए रेड क्लिफ लाइन खींची जाती थी। रेड क्लिफ लाइन बेगम जान (विद्या बालन) के कोठे के बीच से होकर गुजरती है। लेकिन वह अपना कोठा छोड़ने को तैयार नहीं होती। जब इसे लेकर बेगम जान वहां के राजा (नसीरुद्दीन शाह) से बात करती हैं तो वे मदद के लिए तैयार होते हैं। लेकिन बदले में शबनम के साथ रात गुजारने की शर्त रख देते हैं।चूंकि बेगम जान के पास कोई रास्ता नहीं होता, इसलिए वे न चाहते हुए भी शबनम को तैयार करके राजा के कमरे में भेज देती हैं।मिष्टी पहली बार तब लाइमलाइट में आई थीं, जब वे डायरेक्टर सुभाष घई के साथ फिल्म कांची की शूटिंग कर रही थीं। हालांकि, 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म को न तो क्रिटिक्स का और न ही ऑडियंस की ओर से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला।बता दें कि इस एक्ट्रेस का असली नाम इंद्राणी चक्रवर्ती है। मिष्टी नाम उन्हें सुभाष घई ने कांची में साइन करने के बाद दिया था।मिष्टी ने हिंदी के अलावा, बंगाली और साउथ इंडियन फिल्मों में भी काम किया है। 2014 में मिष्टी ने Porichoi से बंगाली सिनेमा और Chinnadana Nee Kosam से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली।2017 में वे Semma Botha Aagatha से तमिल और Adam से मलयालम फिल्मों में डेब्यू करेंगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NkJLhX
via

कोई टिप्पणी नहीं