कम budget में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये Destination

अगर आप गर्मी की छुट्टियों में कम बजट में फैमिली के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए इस सीजन में 5 बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इन जगहों पर कम से कम बजट में एक से दो दिन में आसानी से घूमा जा सकता हैं। इन जगहों पर आप फैमिली के साथ 15,000-20000 रुपए के बजट में घूम सकते हैं। बेस्ट डीलबेस्ट डील पाने के लिए आप स्वयं ट्रेन, बस या फ्लाइट की बुकिंग करेंगे तो अच्छी डील अपनी सहुलियत और बजट के मुताबिक ले पाएंगे। होटल आप ट्रैवल ऐप के जरिए एडवांस में बुक कर सकते हैं। बुकिंग करने से पहले एक बार होटल में बुकिंग के लिए प्राइस पर बारगेन कर सकते हैं। इसके अलावा आप सस्ते में ओयो रूम बुक करके भी बेस्ट डील पा सकते हैं। फूलों की घाटी, उत्तराखंड फूलों की घाटी जो कि उत्तराखंड के चमोली जिले में हैं। उत्तराखंड की ये घाटी अपने फूलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां जाने के लिए सबसे अच्छा समय मई से अक्टूबर के बीच होता हैं। यहां वाइल्ड रोज, डेलिया, सैक्सिफेज, गेंदा जैसे कई फ्लॉवर यहां मिल जाएंगे। यहां वाल्वो बस के जरिए दिल्ली और आसपास की जगहों से आसानी से जा सकते हैं। यहां पर ट्रैंकिंग आदि के एडवेंचरस ऑप्शन आपको मिल जाएंगे। ऋषिकेश तक आप ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं, वहां से आप उत्तराखंड टूरिज्म की बसों या प्राइवेट टैक्सी लेकर फूलों की घाटी पहुंच सकते हैं। पैकेज 1 रात 2 दिन का है। इस पैकेज के तहत प्रति व्यक्ति कीमत –7,000 रु है। जिसमें आने-जाने का खर्च, होटल में ठहरना आैर ब्रेकफास्ट शामिल है। माउंट आबू राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू में बारिश कम होती है लेकिन यहां का मौसम सुहावना रहता है। यहां के पहाड़, दिलवाड़ा का मंदिर और उसका आर्किटेक्चर फेमस है। यहां घूमने के लिए जुलाई बेस्ट टाइम है। यहां आप बस में कम बजट में आसानी से जा सकते हैं। पैकेज 1 रात 2 दिन का हैं। इस पैकेज के तहत प्रति व्यक्ति कीमत 7,000 रुपए है। जिसमें बस या ट्रेन का किराया, होटल में ठहरना आैर ब्रेकफास्ट शामिल है। डलहौजी पांच पहाड़ियों के बीच बसा डलहौजी मानसून के समय में घूमने के लिए अच्छी जगह है। जुलाई में डलहौजी में कम बारिश होती है इसलिए यहां अच्छा मौसम रहता है। यहां की ग्रीनरी टूरिस्ट को पसंद आती है। यहां आप ट्रेन और वॉल्वो बस के जरिए कम बजट में आसानी से जा सकते हैं। यहां समय पर बुकिंग कराने पर सस्ते में होटल मिल जाएंगे। माउंट आबू देश के किसी भी शहर से ट्रेन के जरिए पहुंचा जा सकता है। इसका नदजीकी रेलवे स्टेशन आबू रोड है। पैकेज 1 रात 2 दिन का हैं। इस पैकेज के तहत प्रति व्यक्ति कीमत 8,000 रुपए है। जिसमें आने जाने का किराया, होटल में ठहरना आैर ब्रेकफास्ट शामिल है। गोवागोवा में गर्मियों में जाने के लिए अच्छा समय नहीं होता क्योंकि यहां उमस वाला मौसम होता है लेकिन अगर आप कम बजट में समुद्र देखना चाहते हैं तो गर्मी का सीजन बेस्ट टाइम है। अभी बुकिंग कराने पर दिल्ली से गोवा की टिकट 2,946 रुपए से लेकर 3,500 रुपए में फ्लाइट की टिकट मिल जाएगी। यहां होटल के लिए कई ऑप्शन है जो आप अपने बजट के मुताबिक चुन सकते हैं। पैकेज 2 रात 3 दिन का हैं। इस पैकेज के तहत प्रति व्यक्ति कीमत 12,000 रुपए है। जिसमें फ्लाइट की टिकट, होटल में ठहरना आैर ब्रेकफास्ट शामिल है। लोनावला लोनावना जाने के लिए पुणे तक की फ्लाइट ले सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको अभी बुकिंग करानी होगी, ताकि आपको बेस्ट डील मिल सके। अभी बुकिंग कराने पर पुणे के लिए दिल्ली से 2,800 से 3,800 रुपए तक में फ्लाइट की टिकट मिल जाएगी। यहां होटल के लिए कई ऑप्शन है जो आप अपने बजट के मुताबिक चुन सकते हैं। पैकेज 2 रात 3 दिन का हैं। इस पैकेज के तहत प्रति व्यक्ति कीमत 12000- 13000 रुपए है। जिसमें फ्लाइट की टिकट, होटल में ठहरना आैर ब्रेकफास्ट शामिल है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Pd9YMn
कोई टिप्पणी नहीं