आठ साल की बच्ची के साथ मानव तस्कर करना चाहते ये काम, ऐसी बची जान

नगर के बोरमंथी इलाके के निवासी दिलीप बर्मन और माखोनी बर्मन की आठ साल की बेटी रंजीता बर्मन विगत 21 अक्टूबर से लापता थी। इसकी लिखित शिकायत बोकाजान थाने में दर्ज करवाई गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे कल शाम डिमापुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। बरामदगी के समय लड़की एक अंजान महिला के साथ पाई गई। पुलिस उस महिला को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजीता को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई जैसे महानगरों में किसी आपराधिक गतिविधियों में झोंकने के मकसद से अगवा किया गया था। डिमापुर रेलवे स्टेशन पर किसी के साथ लड़की की सौदेबाजी होने वाली थी। किसी ट्रेन से सौदागर पहुंचने वाला था। ऐन मौके पर पुलिस ने बाजी मार ली और मानव तस्करी करने वाले गिरोह के मंसूबे पर पानी फिर गया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PuVmIi
कोई टिप्पणी नहीं