Breaking News

सिक्कम सरकार के इस कदम से टूरिस्टों के आगमन में होगा इजाफा


सिक्किम सरकार ने जल्द ही पर्यटन पर अपनी नीति बनाने का निर्णय लिया है। एक प्रेस कांफ्रेंस में नागरिक उड्डयन तथा पर्यटन विभाग के सचिव सीपी ढकाल ने इस बात की जानकरी दी। उन्होंने कहा कि 4 जून को होने वाली कैबिनेट मीटिंग में इस पर फैसला लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि गृह मंत्रालय द्वारा सिक्किम के कुछ पर्यटन इलाकों में विदेशी पर्यटकों को आने-जाने को रास्ता खोल दिया है आैर प्रतिबंध हटा दिया है। नाथुला पर अभी है प्रतिबंध सिक्कम सरकार के इस कदम से टूरिस्टों के आगमन में होगा इजाफादिल्ली में स्थित पर्यटन सूचना केंद्र में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में सचिव ढकाल ने कहा कि अब राज्य में विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। बता दें कि गृह मंत्रालय ने उत्तर सिक्किम के गुरुदोंगमार, ग्रीन लेक, कंचनजंघा राष्ट्रीय पार्क, शिवमंदिर इलाकों में विदेशी पर्यटकों के आवागमन पर लगाये गये प्रतिबंध हटा लिये हैं। लेकिन पूर्व सिक्किम के नाथुला पर प्रतिबंध अभी तक नहीं हटाया गया है। टूरिस्टों के लिए अपनी जिम्मेदारी का करें निवार्हन दूसरी ओर बढ़ते पर्यटकों के साथ ही विभिन्न प्रकार की परेशानियों के उजागर होने की बात भी ढकाल ने कही। उन्होंने कहा कि वाहन चालक पर्यटकों से मनमाना किराया ले रहे हैं। होटल संचालकों द्वारा भी बेहतर सेवा मुहैया नहीं करायी जा रही है। ट्रैवल एजेंटों को भी सही व्यस्था करने में नाकाम होने की शिकायत पर्यटकों से मिल रही है। इस पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होने संबंधित विभाग और पर्यटन स्टॉक होल्डरों के साथ एक बैठक की। उन्होंने कहा कि होटल संचालकों के विरूद्ध कार्रवायी करने की जिम्मेदारी गंगटाेक नगर निगम की हैं। निगम को इस पर सक्रिय भूमिका अदा करना होगा। साथ ही उन्होंने टूरिस्टों के लिए सब को अपनी जिम्मेदारी निर्वाह करने की अपील की है। टूरिस्टों को परेशानी होने पर होगी कार्यवाही वहीं उन्होंने पर्यटकों से आह्वान किया कि सिक्किम के ही टूर एंड ट्रेवल एजेंटों से बुकिंग करें। जिससे कोई परेशानी होती है तो इसपर विभाग द्वारा कार्रवाई की जा सकती है। वहीं नाथुला भ्रमण के लिए परमिट कोटा बढाने की पहल की जा रही है। अभी प्रतिदिन 75 वाहनों को परमिट दी जाती है। विभाग ने 30 परमिट और बढाने की मांग सेना से की है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BQRShw

कोई टिप्पणी नहीं