असम मॉब लिंचिंग केस में पुलिस ने 48 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

असम पुलिस ने शनिवार को कार्बी अंग्लोंग जिले में दो युवाओं के सनसनीखेज मॉब लिंचिंग मामले में 48 लोगों के खिलाफ 844 पेज चार्जशीट दायर की है। असम पुलिस महानिरीक्षक (डीजीपी) कुलधर सैकिया ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि मामले के 90 दिनों के अंदर चार्जशीट दाखिल कर असम पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है।उन्होंने कहा कि जब मॉब लिंचिंग के खिलाफ आंदोलन हर जगह चल रहा है, ऐसे में असम पुलिस का यह कदम देश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, हम सभी गिरफ्तार अपराधियों के अपराधों के विवरण संलग्न कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह चार्जशीट 8 जून को कार्बी अंग्लोंग में दोक्मोका में दो युवाओं के साथ की गई मॉब लिंचिंग के आरोप में 48 लोगों के खिलाफ दायर की गई है। पुलिस ने 844 पेजों का आरोपपत्र और 104 पेज केस डायरी और 71 गवाहों के बयान के साथ चार्जशीट दाखिल की है जिसे कार्बी अंग्लोंग के जिला मुख्यालय दीफू में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रस्तुत किया गया है। आपको बता दें कि 8 जून को दा दोस्त नीलोत्पल दास और अभिजीत नाथ करबी एंग्लोंग में डोक्मोका पुलिस स्टेशन के तहत कंगथिलंगो झरने के एक पिकनिक स्थान पर गए थे। वहां से लौटने के दौरान उनकी कार को पंजुरी कचरी के पास एक समूह ने रोक लिया और बच्चा चोर के संदेह में घंटों तक उनकी पिटाई की, जिससे उनकी मौत हो गई थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wwOofa
कोई टिप्पणी नहीं