Breaking News

महाराज तरुण सागर के निधन पर पूर्वोत्तर में शोक की लहर, बताया राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति


जैन मुनि 108 श्रद्धेय तरुण सागर महाराज के असामयिक महासमाधि पर पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने प्रेरणादायी व समसमायिक प्रवचन के माध्यम से राष्ट्रीय पहचान स्थापित करने वाले मुनिवर सभी धर्मावलंबियों के लिए एक समान आदरणीय व लोकप्रिय थे। सम्मेलन के प्रंतीय अध्यक्ष मधुसूदन सीकरिया ने अपने वक्तव्य में कहा कि एेसे महान राष्ट्रसंत का देवलोक गमन न केवल जैन समाज के लिए बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षती है। सम्मेलन के प्रांंतीय महामंत्री राजकुमार तिवाड़ी ने अपनी तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एेसे गुरुवर अपने महान कृतित्व के कारण हमेशा याद कियेे जाएंगे। सम्मेलन के प्रंतीय जनसंपर्क अधिकारी विवेक सांगानेरिया दवा्रा जारी उक्त विज्ञप्ति में संपूर्ण सम्मेलन परिवार की तरफ से उन्हें भावपूर्वक विनयांजलि अर्पित की गई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LQLKpg

कोई टिप्पणी नहीं