पश्चिम बंगाल को मिली मात, असम ने जीता खिताब

ओडिशा और असम की टीमों ने ऑल इंडिया बीएसएनएल बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिताबी जीत दर्ज की है। पुरुष वर्ग में ओडिशा ने मेजबान मध्यप्रदेश को 3-0 से हराया। जबकि असम ने महिला वर्ग में पश्चिम बंगाल को 2-0 की मात दी। तात्या टोपे स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट पर पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले के पहले एकल मैच में पीआर सत्पथी ने अमित सक्सेना को 21-19 से तथा दूसरे मैच में डीके पेडू ने आरके मिलन को 21-11 से और युगल में सत्पथी और पेडू की जोड़ी ने अमित सक्सेना और अमित कुलकर्णी को 22-20 से पराजित किया। यहां मप्र को पिछले साल की तरह उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। उत्तराखंड और यूपी वेस्ट को संयुक्त तीसरा स्थान मिला।महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले के पहले एकल मैच में सुमित्रा ने नंदिता दत्ता को 21-7 से और दूसरे युगल मैच में सुमित्रा और मनाली सिंहा की जोड़ी ने नंदिता दत्ता और विपाशा सरकार को 21-3 से हराया। मध्यप्रदेश और यूपी वेस्ट संयुक्त रूप से तीसरे चौथे स्थान पर रहे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PwGqth
कोई टिप्पणी नहीं