ASIAN GAMES में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, महिलाओं का जलवा

एशियन गेम्स का 18वां संस्करण भारत के लिए यादगार रहा है। भारत के लिए ये अबतक का सर्वश्रेष्ठ एशियन गेम रहा है, जिसमें भारत ने 15 गोल्ड, 24 सिल्वर, 30 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 69 मेडल हासिल किए हैं, इससे पहले साल 1951 में भारत ने इतने ही गोल्ड हासिल किए थे और कुल 52 पदक जीते थे।साल 1951 में मेडल टैली में भारत का दूसरा स्थान था, इस 18वें संस्करण में 8वां स्थान रहा है। पहले स्थान पर चीन, दूसरे पर जापान और तीसरे पर कोरिया रहा है।इंडोनेशिया में हुए एशियन गेम्स में भारत को सबसे अधिक मेडल और गोल्ड मेडल एथलेटिक्स से ही आए। 7 गोल्ड, 10 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज भारत ने इस श्रेणी में हासिल किए। इसमें महिलाओं ने जबरदस्त योगदान दिया है। स्वप्ना बर्मन, दुतीचंद, हिमा दास, सुधा सिंह जैसी कई महिलाओं ने आधी आबादी को गर्व का एहसास दिलाया है। जो जबरदस्त है। इस पूरे एशियन गेम्स में हर स्पर्धा में भारतीय महिलाओं ने अपना डंका बजाया है।कबड्डी में भारत हमेशा से सरताज रहा है, लेकिन इस बार टीम को निराशा हाथ लगी है। पुरूष टीम को ब्रॉन्ज हासिल हो सका है, यहां भी महिलाएं आगे ही निकली और सिल्वर मेडल ले आईं।कबड्डी की ही तरह हॉकी में भी महिला हॉकी टीम को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। वहीं पुरुष हॉकी टीम को ब्रॉन्ज हासिल हो सका है। ये ब्रॉन्ज पुरुष टीम ने पाकिस्तान को हराकर हासिल किया है।भारतीय निशानेबाजों ने कुल 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज हासिल किए हैं। कु्श्ती से ज्यादा उम्मीद थी लेकिन सिर्फ दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज ही हासिल हो सका है। मुक्केबाजी में भारत अच्छा खेल नहीं दिखा सका है, हालांकि, 14 वें दिन अमित पंघल ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q0Ev1m
कोई टिप्पणी नहीं