दुनिया की सबसे रहस्यमय चोरी, चोर उड़ा ले गए बादल...

हम लोग आए दिन चोरी की वारदातें सुनते रहते हैं। लेकिन इस बार कि ये वारदात अापके होश उड़ा देगी। जी हां एक देश ने बर्फ और बादल की चोरी का आरोप अपने पड़ोसी मुल्क पर लगाया है। हम बात कर रहे हैं ईरान की, यहां कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां के एक ब्रिगेडियर जनरल ने इजरायल पर अपने देश के बादल और बर्फ चुराने का आरोप मढ़ा है। ईरान के ब्रिगेडियर जनरल प्रमुख गुलाम रजा जलाली ने सोमवार को ईरान में हो रहे जलवायु परिवर्तन को देखते हुए कहा कि इजरायल ने उनके देश से बादल आैर बर्फ चुरार्इ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा केि अन्य देशों के साथ इजरायल की कोशिश है कि ईरान में बारिश न हो। रजा जलाली ने ईरान में सूखे का कारण इजरायल को बताया है। हालांकि ईरानी मौसम विभाग उनकी इस बात से सहमत नहीं है। वैसे देखा जाए तो अफगानिस्तान और भूमध्य सागर के बीच का 2200 मीटर का पहाड़ी हिस्सा बर्फ से ढका होता है, मगर ऐसा ईरान में नहीं। इस बात को जलाली ने भी उठाया है। बता दें यह पहला मामला नहीं है जब ईरान में किसी अफसर द्वारा बादल चोरी का आरोप लगाया हो।इससे पहले भी हो चुकी है एेसी वारदातइसके पहले 2011 में पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने कहा था कि पश्चिमी देशों की वजह से ईरान में सूखा है। उन्होंने तर्क दिया था कि यूरोपीय देश एक खास तरह के उपकरण का इस्तेमाल करके बादलों को कैद कर लेते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2C7vqRv
कोई टिप्पणी नहीं