बच्चों के बाथटब में बैठकर पाकिस्तानी रिपोर्टर ने की रिपोर्टिंग, रोक नहीं पाएंगे हंसी, Video Viral

इन दिनों एक पाकिस्तानी रिपोर्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। दरअसल हर जगह मॉनसून ने दस्तक दे दी है और पाकिस्तान में जमकर बारिश हो रही है। ऐसे में अनोखे अंदाज में पाकिस्तान के एक न्यूज एंकर ने भरी बारिश रिपोर्टिंग की।बारिश के चलते रोड पर पानी भरे होने के कारण एंकर ने बच्चों के बाथटब में बैठकर लाइव रिपोर्टिंग की। ये पाकिस्तानी रिपोर्ट वहां के न्यूज चैनल दुनिया न्यूज का है। जो रिपोर्टिंग के दौरान एक रंग बिरंगे बाथटब में बैठा नजर आ रहा है। साथ ही कैमरे के सामने वो कह रहे है कि लाहौर में जगह-जगह पानी खड़ा है। उसका ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्टिंग के दौरान रिपोर्टर यह भी कहता दिखाई दे रहा है कि उसकी तरह बाकी लोग भी बाथ टब में बैठकर मौसम का एंजॉय ले सकते हैं।इस वीडियो में एंकर तंज कसते हुए भारी बारिश का मजा लेने को कह रहे हैं। वायरल हो रहा ये वीडियो शुक्रवार को शेयर किया गया था। केवल फेसबुक पर ही इस वीडियो को 12 हजार से ज्यादा शेयर्स मिल चुके हैं। इस वीडियो को 5 लाख व्यूज और हजार से ज्यादा कमेंट्स हो चुके हैं। गौरबतल है कि लाहौर में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सड़कों पर पानी का जमाव होने से शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N8495y
कोई टिप्पणी नहीं