Vote मांगने का नायाब तरीका हुआ Viral, नाली के पानी में लेटे नेता

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में दन दिनों आम चुनाव को लेकर बाजार काफी गर्म है। इस बीच कराची में एक निर्दलीय प्रत्याशी जनता से वोट मांगने का अजीबो गरीब तरीका अपना रहे हैं आैर नाले के गंदे पानी में लेट गए हैं। एन-243 निर्वाचन क्षेत्र से ताल ठोक रहे अयाज मेमॉन मोतीवाला ने जनता से वोट मांगने के लिए अनूठा तरीका अपनाया है। वोट मांगने के लिए गंदे नाले में लेटेअयाज का कहना है कि उनके क्षेत्र की जनता सीवेज की गंदगी से परेशान है। मौजूदा सरकार उनके क्षेत्र की जनता की परेशानियों से आंखें मूंदी हुई है। इसलिए वो जनता की परेशानियों को समझते हैं और इस बार निर्दलीय चुनावी ताल ठोक रहे हैं। जनता से वोट मांगने के लिए नेता जी सीवेज के गंदे नाले में लेट गए। नाले में लेटे हुए निर्दलीय प्रत्याशी अयाज ने अपना फोटो भी फेसबुक पर शेयर किया है।फेसबुक पर शेयर की तस्वीर फेसबुक पेज पर अपना फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि सफाई हमारा आधा ईमान है या गंदगी? मोतीवाला ने अवामी हुकूक के लिए...गंदगी से निजात के लिए...गटर के पानी में उतर कर यूनीक प्रोटेस्ट किया। वोट दो सफाई लो... पाकिस्तान बचा लो प्लीज... एक खास बात यह भी है कि अयाज अपना भाषण कूड़े के बीच खड़े होकर भी देते हैं। अयाज ने नाले के पानी में लेट कर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में उनके हाथ में पाकिस्तान का झंडा भी नजर आ रहा है।वायरल हुआ वेाट मांगने को तरीका अयाज मेमॉन मोतीवाला के वोट मांगने का यह तरीका पाकिस्तान में लोगों के बीच काफी फेमस भी हो चुका है। नाले में लेटे नेताजी को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी लोग इसकी चर्चा कर रहे हैं। कई लोग अयाज के इस तरह से वोट मांगने से खफा भी हैं। कई लोगों का कहना है कि चुनाव प्रचार करने के नाम पर अयाज ड्रामा कर रहे हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PWETOk
कोई टिप्पणी नहीं